Ola Electric में सॉफ्टबैंक ने बेचा 2.15% हिस्सा, शेयर 2% लुढ़का

Ola Electric Share Price: लेन-देन के बाद ओला इलेक्ट्रिक में SVF II ऑस्ट्रिच (DE) LLC की हिस्सेदारी 15.68 प्रतिशत से घटकर 13.53 प्रतिशत हो गई है। ओला इलेक्ट्रिक अगस्त 2024 में शेयर बाजारों में लिस्ट हुई थी। कंपनी में सितंबर 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 36.78 प्रतिशत हिस्सेदारी थी

अपडेटेड Jan 09, 2026 पर 4:59 PM
Story continues below Advertisement
3 सितंबर 2025 और 5 जनवरी 2026 के बीच कई चरणों में Ola Electric के कुल 94,628,299 शेयर बेचे गए।

जापान के सॉफ्टबैंक ने भारत की इलेक्ट्रिक टूव्हीलर कंपनी ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में अपनी 2.15 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच दी है। सॉफ्टबैंक ने ऐसा अपनी इनवेस्टमेंट फर्म SVF II ऑस्ट्रिच (DE) LLC के जरिए किया है। कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया है कि SVF II ऑस्ट्रिच (DE) LLC ने 3 सितंबर 2025 और 5 जनवरी 2026 के बीच कई चरणों में ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के कुल 94,628,299 शेयर बेचे हैं। 5 जनवरी 2026 को हुई बिक्री कैपिटल मार्केट रेगुलेटर SEBI के नियमों के तहत निर्धारित 2 प्रतिशत की सीमा का उल्लंघन करती है।

इस लेन-देन के बाद ओला इलेक्ट्रिक में SVF II ऑस्ट्रिच (DE) LLC की हिस्सेदारी पहले के 15.68 प्रतिशत से घटकर 13.53 प्रतिशत हो गई है। सॉफ्टबैंक की इनवेस्टमेंट फर्म ने पिछले साल भी 15 जुलाई 2025 और 2 सितंबर 2025 के बीच कई चरणों में ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के कुल 94,943,459 शेयर बेचे थे। इससे कंपनी में उसकी हिस्सेदारी 17.83 प्रतिशत से घटकर 15.68 प्रतिशत रह गई थी।

Ola Electric का शेयर गिरा


ओला इलेक्ट्रिक के शेयर में 9 जनवरी को गिरावट है। दिन में शेयर BSE पर पिछले बंद भाव से 3 प्रतिशत गिरावट के साथ 39.20 रुपये के लो तक गया। बाद में 2.4 प्रतिशत गिरावट के साथ 39.49 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 17400 करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। शेयर की कीमत एक साल में लगभग आधी हो चुकी है। 3 महीने में शेयर 21 प्रतिशत टूट चुका है। ओला इलेक्ट्रिक अगस्त 2024 में शेयर बाजारों में लिस्ट हुई थी। इसका IPO प्राइस 76 रुपये था।

ओला इलेक्ट्रिक के शेयर को कवर करने वाले 8 एनालिस्ट्स में से 3 ने 'बाय' रेटिंग बरकरार रखी है। एक ने 'होल्ड' और 4 ने 'सेल' रेटिंग दी है। कंपनी में सितंबर 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 36.78 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

Andhra Cements का OFS खुला, प्रमोटर कंपनी बेच रही है 8.14% हिस्सा; शेयर 10% तक उछला

सितंबर तिमाही में वित्तीय सेहत

ओला इलेक्ट्रिक का जुलाई-सितंबर 2025 तिमाही में शुद्ध घाटा सालाना आधार पर घटकर ₹418 करोड़ पर आ गया। एक साल पहले यह ₹495 करोड़ था। इस दौरान रेवेन्यू भी 43.2% घटकर ₹690 करोड़ पर आ गया। सितंबर 2025 तिमाही में कंपनी ने 52,666 व्हीकल्स की सप्लाई की। इस दौरान कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट ₹203 करोड़ रह गया। सितंबर 2025 तिमाही के आखिर में 19 लाख रिटेल शेयरहोल्डर ऐसे थे, जिनके पास ओला इलेक्ट्रिक में 17.3 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।