Softbank ने Paytm में बेच दी अपनी 2% और हिस्सेदारी, अब इतनी रह गई होल्डिंग

Paytm News: सॉफ्टबैंक (SoftBank) ने पेटीएम (Paytm) की पैरेंट वन97 कम्यूनिकेशंस में अपनी हिस्सेदारी और कम कर दी है। सॉफ्टबैंक ने एक महीने में खुले बाजारों में लेन-देन के जरिए अपनी 2 फीसदी हिस्सेदारी घटाई है। जानिए इस बिक्री के बाद पेटीएम में सॉफ्टबैंक की हिस्सेदारी कितनी रह गई और किन शेयरहोल्डर्स की हिस्सेदारी बढ़ी है। सॉफ्टबैंक की स्ट्रैटेजी क्या है?

अपडेटेड Jan 24, 2024 पर 1:55 PM
Story continues below Advertisement
सॉफ्टबैंक की एंटिटी एसवीएफ होल्डिंग्स (केमैन) ने 19 दिसंबर 2023 से 20 जनवरी 2024 के बीच कई बार में Paytm के 1,27,06,807 शेयर बेचे।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Paytm News: सॉफ्टबैंक (SoftBank) ने पेटीएम (Paytm) की पैरेंट वन97 कम्यूनिकेशंस में अपनी हिस्सेदारी और कम कर दी है। सॉफ्टबैंक ने एक महीने में खुले बाजारों में लेन-देन के जरिए अपनी 2 फीसदी हिस्सेदारी घटाई है। इस बिक्री के बाद पेटीएम में सॉफ्टबैंक की हिस्सेदारी करीब 5.06 फीसदी कम हो चुकी है। पिछले साल इसकी हिस्सेदारी करीब 7 फीसदी थी। सॉफ्टबैंक ने दिसंबर में 0.55 फीसदी कम की थी, फिर जनवरी में 1.4 फीसदी। इस बिक्री से इसे 950 करोड़ रुपये मिले हैं। एक महीने में पेटीएम के शेयर 19 फीसदी से अधिक मजबूत हुए हैं। अभी BSE पर यह 753.15 रुपये (Paytm Share Price) पर है।

    Paytm Q3 Results: कंपनी का रेवेन्यू 38% बढ़कर 221.7 करोड़ रुपये रहा, नुकसान में आई कमी

    इनकी बढ़ी Paytm में हिस्सेदारी


    कंपनी ने 24 जनवरी को जो खुलासा किया है, उसके मुताबिक सॉफ्टबैंक की एंटिटी एसवीएफ होल्डिंग्स (केमैन) ने 19 दिसंबर 2023 से 20 जनवरी 2024 के बीच कई बार में 1,27,06,807 शेयर बेचे। इस बीच घरेलू खुदरा निवेशकों ने अपनी हिस्सेदारी तिमाही आधार पर बढ़ाकर 8.28 फीसदी से अक्टूबर-दिसंबर 2023 में 12.85 फीसदी कर ली। सॉफ्टबैंक के शेयर माना जा रहा है कि घरेलू इंस्टीट्यूशंस ने खरीदे हैं, उनकी हिस्सेदारी दिसंबर 2023 तिमाही में 4.06 फीसदी से बढ़कर 6.06 फीसदी पर पहुंच गई।

    ₹120 रुपये का डिविडेंड! Aster DM के शेयरहोल्डर्स को इस सौदे का मिलेगा तगड़ा फायदा

    Softbank लगातार घटा रहा अपनी हिस्सेदारी

    जापानी निवेशक सॉफ्टबैंक लगातार भारतीय लिस्टेड स्टार्टअप में से अपनी हिस्सेदारी कम कर रहा है। पेटीएम के अलावा पिछले एक साल में इसके वेंचर कैपिटल फंड एसवीएफ ग्रोथ (सिंगापुर) प्राइवेट लिमिटेड ने ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो में अपनी हिस्सेदारी 1125 करोड़ रुपये में बेच दी। 2022 में जोमैटो ने ब्लिंकिट को खरीदा था, उसके बाद सॉफ्टबैंक ने इसके शेयर खरीदे थे जिसका 12 महीने का लॉक इन पीरियड अगस्त 2023 में खत्म हो गया और फिर सॉफ्टबैंक शेयरों को बेचने के लिए फ्री हो गया।

    HDFC Bank Share Price: 2 करोड़ क्रेडिट कार्ड वाला पहला बैंक, खुलासे पर फटाक से चढ़ गया शेयर

    एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सॉफ्टबैंक ने पीबी फिनटेक के भी शेयर बेच डाले हैं। दिसंबर के मध्य में इसने 914 करोड़ रुपये में अपनी बची-खुची हिस्सेदारी बेच डाली। इस पर सॉफ्टबैंक को तीन गुना रिटर्न मिला। हालांकि अभी हाल में मनीकंट्रोल के साथ इंटरव्यू मं सॉफ्टबैंक के इनवेस्टमेंट एडवाइजर्स के प्रमुख सुमेर जुनेजा ने कहा था कि सॉफ्टबैंक एक बार फिर से भारतीय स्टार्टअप में निवेश बढ़ाने पर काम कर रहा है। इसके निवेश वाली कुछ और कंपनियां-स्विगी, फर्स्टक्राई और ओला इलेक्ट्रिक लिस्ट होने की तैयारी में हैं।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।