Solar Industries: एक ऑर्डर से शेयर ने भरी उड़ान, छुआ 52 वीक का हाई

Solar Industries की गिनती एक्सप्लोसिव और एक्सप्लोसिव एक्सेसरीज के सबसे बड़े मैन्युफैक्चरर्स और सप्लायर्स में होती है। कंपनी बल्क और कार्ट्रिज एक्सप्लोसिव्स, डेटोनेटर्स, डेटोनेटिंग कार्ड्स, कास्ट बूस्टर्स आदि बनाती और सप्लाई करती है। Solar Industries नागपुर बेस्ड कंपनी है और इंडस्ट्रियल एक्सप्लोसिव और डिफेंस सेगमेंट में काम करती है

अपडेटेड Oct 09, 2023 पर 4:13 PM
Story continues below Advertisement
इस साल अब तक Solar Industries का शेयर 17 प्रतिशत चढ़ चुका है।

सप्ताह के पहले दिन सोमवार को Solar Industries India के शेयरों में शुरुआती कारोबार में अच्छी बढ़त देखने को मिली। शेयर 4 प्रतिशत तक चढ़कर 52 सप्ताह के उच्च स्तर को छू गया। इसके पीछे प्रमुख फैक्टर कंपनी को कोल इंडिया से मिला 1853 करोड़ रुपये का मेगा ऑर्डर है। इस ऑर्डर के मिलने की सूचना Solar Industries ने शेयर बाजारों को शनिवार को दी थी। कंपनी एक्सप्लोसिव बनाती है। इसके बाद 9 अक्टूबर को सुबह कंपनी का शेयर BSE पर 4 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त के साथ 5359.95 रुपये पर खुला। यह इसका 52 सप्ताह का उच्च स्तर है। शेयर का BSE पर पिछला बंद भाव 5152.10 रुपये था।

NSE पर शेयर 5,205.05 रुपये पर खुला और जल्द ही पिछले बंद भाव 5,147.95 रुपये से करीब 3.5 प्रतिशत की बढ़त के साथ 52 सप्ताह के उच्च स्तर 5,320.40 को छू गया। इस साल अब तक कंपनी का शेयर 17 प्रतिशत चढ़ चुका है। कारोबार खत्म होने पर शेयर BSE पर 0.04 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 5150 और NSE पर 0.70 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5,112 रुपये पर बंद हुआ है।

कॉन्ट्रैक्ट दो साल में पूरा होने की उम्मीद 


Solar Industries नागपुर बेस्ड कंपनी है और इंडस्ट्रियल एक्सप्लोसिव और डिफेंस सेगमेंट में काम करती है। Solar Industries को कोल इंडिया से मिले ऑर्डर के तहत इंडस्ट्रियल एक्सप्लोसिव की बल्क सप्लाई की जानी है। यह कॉन्ट्रैक्ट दो साल में पूरा होने की उम्मीद है। Solar Industries की गिनती एक्सप्लोसिव और एक्सप्लोसिव एक्सेसरीज के सबसे बड़े मैन्युफैक्चरर्स और सप्लायर्स में होती है। कंपनी बल्क और कार्ट्रिज एक्सप्लोसिव्स, डेटोनेटर्स, डेटोनेटिंग कार्ड्स, कास्ट बूस्टर्स आदि बनाती और सप्लाई करती है।

FY31 तक Maruti Suzuki करेगी 50000 करोड़ का निवेश, कहां-कहां होगा खर्च

इन कंपनियों को भी सप्लाई

कंपनी, कोल इंडिया के अलावा स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAIL), हिंदुस्तान जिंक और सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड को भी प्रमुख तौर पर सप्लाई करती है। इसके प्रोडक्ट इंडोनेशिया, मलेशिया, ओमान, जॉर्डन, केन्या, नाइजीरिया जैसे देशों में एक्सपोर्ट भी होते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।