Sona BLW Share Price: लाल बाजार में 10% तक उछला शेयर, 52 वीक का नया हाई क्रिएट; शानदार Q2 नतीजों के बाद अब क्या हो स्ट्रैटेजी

Sona BLW Share Price: सोना BLW को कवर करने वाले 21 एनालिस्ट्स में से 14 ने "बाय", 4 ने "होल्ड" और 3 ने "सेल" रेटिंग दी है। अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान कंपनी का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा 403.87 करोड़ रुपये दर्ज किया गया

अपडेटेड Oct 27, 2026 पर 2:00 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सितंबर 2026 तिमाही में Sona BLW का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 29 प्रतिशत बढ़ा।

गाड़ियों के लिए कलपुर्जे बनाने वाली सोना BLW प्रिसिजन फोर्जिंग्स लिमिटेड के शेयरहोल्डर्स 27 अक्टूबर को जबरदस्त मुनाफे में हैं। दिन में शेयर पिछले बंद भाव से 10 प्रतिशत तक उछला। बीएसई पर शेयर ने 52 सप्ताह का नया हाई 863.90 रुपये क्रिएट किया। कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 53400 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। कंपनी ने एक दिन पहले तिमाही और छमाही नतीजे जारी किए थे। जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही में कंपनी का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 29 प्रतिशत बढ़कर 223.4 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले यह 172.77 करोड़ रुपये था।

ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू लगभग 35 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 1535.84 करोड़ रुपये हो गया, जो सितंबर 2025 तिमाही में 1138.29 करोड़ रुपये था। कुल खर्च 1281.40 करोड़ रुपये के रहे, जो सितंबर 2025 तिमाही में 931.24 करोड़ रुपये के थे। सोना BLW को तिमाही के दौरान 3,600 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले।

Fy27 के पहले 6 महीनों में कितना बिजनेस


अप्रैल-सितंबर 2026 यानि कि वित्त वर्ष 2026-27 के पहले 6 महीनों के दौरान कंपनी का ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 2837.04 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले यह 1992.20 करोड़ रुपये था। शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा 403.87 करोड़ रुपये दर्ज किया गया, जो सितंबर 2025 छमाही में 297.48 करोड़ रुपये था। कुल खर्च 2376.53 करोड़ रुपये के रहे, जो सितंबर 2025 छमाही में 1651.91 करोड़ रुपये के थे।

Paytm Share Price: मुनाफा 10 गुना बढ़ने के बावजूद शेयर में सेलिंग, अब ब्रोकरेज की क्या राय- बाय, सेल या होल्ड

शेयर पर ब्रोकरेज की राय

सोना BLW को कवर करने वाले 21 एनालिस्ट्स में से 14 ने "बाय", 4 ने "होल्ड" और 3 ने "सेल" रेटिंग दी है। ब्रोकरेज सिटी ने सोना BLW प्रिसिजन फोर्जिंग्स के शेयर के लिए टारगेट प्राइस 830 रुपये से बढ़ाकर 960 रुपये कर दिया है। साथ ही "बाय" रेटिंग बरकरार रखी है। ब्रोकरेज ने कंपनी के सितंबर तिमाही के नतीजों को शानदार बताया है। ग्लोबल इलेक्ट्रिक व्हीकल और घरेलू इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेक्टर की ओर से अच्छी मांग की उम्मीद जताई है।सिटी का कहना है कि नए प्रोडक्ट्स की मदद से कंपनी अपनी इंडस्ट्री की तुलना में तेजी से ग्रोथ कर सकती है। हालांकि मार्जिन पर दबाव बने रहने की आशंका है।

जेपी मॉर्गन ने शेयर के लिए 600 रुपये प्रति शेयर का टारगेट दिया है। "अंडरवेट" रेटिंग बरकरार रखी है। FY27-FY29 के लिए रेवेन्यू ग्रोथ अनुमान को 9%-13% और EBITDA अनुमान को 5%-10% तक बढ़ा दिया है। उम्मीद जताई है कि कंपनी की 'अर्निंग्स प्रति शेयर' (EPS) में FY26-FY29 के दौरान 23% की कंपाउंडेड एनुअल ग्रोथ रेट (CAGR) से बढ़ोतरी होगी। बर्नस्टीन ने स्टॉक के लिए "ओवरवेट" रेटिंग बरकरार रखी है। टारगेट प्राइस 850 रुपये प्रति शेयर दिया है।

कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने स्टॉक पर "सेल" रेटिंग बरकरार रखते हुए कहा है कि कंपनी के पास विकास के मौके होने के बावजूद इसकी वैल्यूएशन काफी महंगी है। टारगेट प्राइस 700 रुपये प्रति शेयर दिया है। इनवेस्टेक ने सोना BLW के शेयर के लिए "बाय" रेटिंग दी है। टारगेट प्राइस 840 रुपये रखा है। UBS ने "बाय" रेटिंग के साथ 950 रुपये का टारगेट दिया है। नोमुरा ने "बाय" रेटिंग के साथ 948.67 रुपये और CLSA ने "एक्युमुलेट" रेटिंग के साथ 971 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस सेट किया है।

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।