Get App

Sona BLW Share Price: लाल बाजार में 10% तक उछला शेयर, 52 वीक का नया हाई क्रिएट; शानदार Q2 नतीजों के बाद अब क्या हो स्ट्रैटेजी

Sona BLW Share Price: सोना BLW को कवर करने वाले 21 एनालिस्ट्स में से 14 ने "बाय", 4 ने "होल्ड" और 3 ने "सेल" रेटिंग दी है। अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान कंपनी का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा 403.87 करोड़ रुपये दर्ज किया गया

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Oct 27, 2026 पर 2:00 PM
Sona BLW Share Price: लाल बाजार में 10% तक उछला शेयर, 52 वीक का नया हाई क्रिएट; शानदार Q2 नतीजों के बाद अब क्या हो स्ट्रैटेजी
सितंबर 2026 तिमाही में Sona BLW का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 29 प्रतिशत बढ़ा।

गाड़ियों के लिए कलपुर्जे बनाने वाली सोना BLW प्रिसिजन फोर्जिंग्स लिमिटेड के शेयरहोल्डर्स 27 अक्टूबर को जबरदस्त मुनाफे में हैं। दिन में शेयर पिछले बंद भाव से 10 प्रतिशत तक उछला। बीएसई पर शेयर ने 52 सप्ताह का नया हाई 863.90 रुपये क्रिएट किया। कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 53400 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। कंपनी ने एक दिन पहले तिमाही और छमाही नतीजे जारी किए थे। जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही में कंपनी का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 29 प्रतिशत बढ़कर 223.4 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले यह 172.77 करोड़ रुपये था।

ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू लगभग 35 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 1535.84 करोड़ रुपये हो गया, जो सितंबर 2025 तिमाही में 1138.29 करोड़ रुपये था। कुल खर्च 1281.40 करोड़ रुपये के रहे, जो सितंबर 2025 तिमाही में 931.24 करोड़ रुपये के थे। सोना BLW को तिमाही के दौरान 3,600 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले।

Fy27 के पहले 6 महीनों में कितना बिजनेस

अप्रैल-सितंबर 2026 यानि कि वित्त वर्ष 2026-27 के पहले 6 महीनों के दौरान कंपनी का ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 2837.04 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले यह 1992.20 करोड़ रुपये था। शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा 403.87 करोड़ रुपये दर्ज किया गया, जो सितंबर 2025 छमाही में 297.48 करोड़ रुपये था। कुल खर्च 2376.53 करोड़ रुपये के रहे, जो सितंबर 2025 छमाही में 1651.91 करोड़ रुपये के थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें