Sona BLW Share : बाजार में रिकवरी का मूड देखने को मिल रहा है। निचले स्तरों से निफ्टी 170 अंक से ज्यादा सुधरकर 25000 के पार चला गया है। HDFC बैंक, ICICI बैंक और टाटा स्टील ने बाजार को सहारा दिया है। बैंक निफ्टी 400 अंक उछला है। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी रिकवरी देखने को मिली है। NBFCs में आज सबसे तगड़ी खरीदारी देखने को मिल रही है। यह इंडेक्स करीब एक फीसदी चढ़ा है। L&T फाइनेंस और पूनावाला दो फीसदी से ज्यादा उछले हैं। साथ ही मेटल और ऑटो में भी रफ्तार देखने को मिल रही है। वहीं सरकारी बैंक और IT शेयरों में हल्की कमजोरी है।
नए ज्वाइंट वेंचर से सोना BLW का शेयर जोरदार तरीके से भागा है। सोना BLW का शेयर करीब 3 फीसदी चढ़कर वायदा का टॉप गेनर बना है। कंपनी ने चीन की कंपनी JINNAITE मशीनरी से करार किया है। JV के बाद टेस्ला जैसे बड़े क्लांइट से जुड़ने की उम्मीद बढ़ी है। नए वेंचर में कंपनी की 60 फीसदी हिस्सेदारी होगी।
चीन के इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में कंपनी की एंट्री ने स्टॉक में जोश भर दिया है। सोना BLW ने चीन की कंपनी Jinnaite Machinery से ज्वाइंट वेंचर करार (JV) किया है। ड्राइवरलाइन सिस्टम और कंपोनेंट्स के लिए ये JV किया गया है। इस JV में सोना BLW का 60 फीसदी हिस्सा होगा। कंपनी इसमें 104 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। JNT के पास कास्टिंग्स और मोल्डस की पेटेंट टेक्नोलॉजी है। चीन दुनिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट है। दुनिया की 2 तिहाई EV बिक्री चीन मार्केट में होती है।
चीन में 1670 करोड़ का EV मार्केट है। कंपनी की वित्त वर्ष 2025 की आय का 48 फीसदी हिस्सा चीन से आया था। JV के बाद कंपनी के साथ टेस्ला जैसे बड़े क्लाइंट्स के जुड़ने की उम्मीद है। चीन की ईवी कंपनी BYD इस जेवी से 20 फीसदी सोर्सिंग कर सकता है। 2026 में BYD का 65 लाख गाड़ियां बेचने का अनुमान है। सोना BLW का शेयर FY27e के 27 गुना पर ट्रेड कर रहा है।