Get App

South Indian Bank के शेयरों में 9% की भारी गिरावट, नए सीईओ का फीका स्वागत, इस कारण हुआ धड़ाम

South Indian Bank Shares: एक कारोबारी दिन पहले एक साल के हाई पर जाने के बाद आज जब साउथ इंडियन बैंक ने अगले एमडी और सीईओ के तौर पर महेश मुरलीधर की नियुक्ति को लेकर आरबीआई के मंजूरी की जानकारी दी तो शेयर 9% टूट गए। यह इसके शेयरों की तीन महीने में सबसे बड़ी इंट्रा-डे गिरावट है। जानिए बैंक के नए सीईओ और एमडी के बारे में

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jul 08, 2026 पर 12:09 PM
South Indian Bank के शेयरों में 9% की भारी गिरावट, नए सीईओ का फीका स्वागत, इस कारण हुआ धड़ाम
South Indian Bank के अगले सीईओ Canara Bank से आ रहे हैं।

South Indian Bank Share Price: प्राइवेट सेक्टर के दिग्गज बैंक साउथ इंडियन बैंक के शेयरों में आज 9% की भारी गिरावट आई। यह इसके शेयरों में तीन महीने में इंट्रा-डे में सबसे गिरावट आई है। यह गिरावट बैंक के उस ऐलान के बाद आई, जिसमें बैंक ने जानकारी दी है कि आरबीआई ने एमडी और सीईओ के तौर पर महेश मुरलीधर पई के नाम को मंजूरी दे दी है। बैंक ने मार्केट खुलने से पहले आज एक्सचेंज फाइलिंग में यह जानकारी भेजी थी और महज कुछ पैसे की बढ़त के साथ खुलने के बाद यह धड़ाम हो गया। नितले स्तर पर शेयरों ने रिकवरी की कोशिश की लेकिन अब भी यह काफी कमजोर स्थिति में है। फिलहाल बीएसई पर यह 6.91% की गिरावट के साथ ₹44.44 के भाव पर है। इंट्रा-डे में यह 9.87% टूटकर ₹43.02 तक आ गया था।

Canara Bank से आ रहे South Indian Bank के अगले सीईओ

आरबीआई ने महेश मुरलीधर पई को 1 अक्टूबर 2026 से तीन साल के लिए साउथ इंडियन बैंक का अगला एमडी और सीईओ बनाने की मंजूरी दी है। अब 16 जुलाई को बोर्ड की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगाई जाएगी और फिर शेयरहोल्डर्स की मंजूरी लेनी होगी। 50 साल के महेश के चीफ जनरल मैनेजर हैं। एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक उनके पास गवर्नेंस, स्ट्रैटेजी, ट्रेजरी, फॉरेन एक्सचेंज, रिटेल, एग्रीकल्चर और एमएसएमई क्रेडिट में करीब तीन दशकों का अनुभव है। केनरा बैंक में उन्होंने गोल्ड लोन वर्टिकल के सेटअप समेत कई नई शुरुआत भी की है। उन्होंने देश के बाहर अमेरिका के न्यूयॉर्क और तंजानिया में भी केनरा बैंक का काम संभाला है।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें