Get App

Defence stocks: अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच डिफेंस शेयरों में तूफानी तेजी, कई स्टॉक्स 30% तक उछले

Defence stocks: अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध के चौथे दिन एशियाई शेयर बाजारों में डिफेंस सेक्टर के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। साउथ कोरिया में मंगलवार को डिफेंस कंपनियों के शेयर 30 प्रतिशत तक उछल गए। मवार को अवकाश के कारण बंद रहे साउथ कोरियाई बाजारों में आज खुलते ही डिफेंस शेयरों में आक्रामक खरीदारी देखने को मिली।

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Mar 03, 2026 पर 3:23 PM
Defence stocks: अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच डिफेंस शेयरों में तूफानी तेजी, कई स्टॉक्स 30% तक उछले
Defence stocks: भारत में पारस डिफेंस और आइडियाफोर्ज जैसे शेयर 6 से 7 प्रतिशत तक चढ़ गए

Defence stocks: अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध के चौथे दिन एशियाई शेयर बाजारों में डिफेंस सेक्टर के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। साउथ कोरिया में मंगलवार को डिफेंस कंपनियों के शेयर 30 प्रतिशत तक उछल गए। मवार को अवकाश के कारण बंद रहे साउथ कोरियाई बाजारों में आज खुलते ही डिफेंस शेयरों में आक्रामक खरीदारी देखने को मिली।

देश की सबसे बड़ी डिफेंस कंपनी हानवा एयरोस्पेस के शेयर मंगलवार को 22% तक बढ़ गए। वहीं कोरिया एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज के शेयर में 7% से ज्यादा की बढ़त देखी गई।

साउथ कोरियन एयर डिफेंस सिस्टम बनाने वाली कंपनी लिग्नेक्स1 में 30% की जबरदस्त तेजी आई। वहीं इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम और एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइल कंपोनेंट बनाने वाली कंपनी विक्टेक और फर्स्टेक में भी मंगलवार को 20% से ज्यादा की उछाल देखी गई।

पूंगसन जैसी दूसरी कंपनियों के शेयर 14% तक बढ़े, जबकि K2 मेन बैटल टैंक बनाने वाली हुंडई रोटेम के शेयर में 18% की बढ़त देखी गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें