Get App

Global Market: यूएस फेड ने दिए नरमी के संकेत, रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए S&P 500 और Nasdaq

कल के कारोबार में Dow Jones Industrial Average 242.68 अंक यानी 0.69 फीसदी बढ़कर 35,455.8 के स्तर पर बंद हुआ।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 28, 2021 पर 6:43 PM
Global Market: यूएस फेड ने दिए नरमी के  संकेत, रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए S&P 500 और Nasdaq

शुक्रवार को वॉल स्ट्रीट में जोरदार रैली देखने  को मिली। इस हफ्ते लगातार चौथे दिन S&P 500 और Nasdaq में रिकॉर्ड क्लोजिंग देखने को मिली। जैक्सन होल सिम्पोजियम ( Jackson Hole Symposium) में फेड चेयरमैन Jerome Powells की टिप्पणी ने बॉन्ड खरीद प्रोग्रामससे जुड़ी आशंका को लगाम दे दिया जिसके चलते बाजार का सेंटिमेंट हाई नजर आया और निवेशक खरीदारी के मूड में आ गए जिसका असर कल अमेरिकी बाजारों में देखने को मिला। कल के कारोबार में अमेरिका के तीनों इंडेक्स में बढ़त देखने को मिली।

कल के कारोबार में Dow Jones Industrial Average 242.68 अंक यानी 0.69 फीसदी बढ़कर 35,455.8 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं S&P 500 39.37  अंक यानी 0.88 फीसदी की बढ़त के साथ 4,509.37 के स्तर पर बंद हुआ जबकि Nasdaq Composite 183.69 अंक यानी 1.23 फीसदी की बढ़त के साथ 15,129.50 के स्तर पर बंद हुआ।

कल के कारोबार में S&P 500 के 11 बड़े इंडेक्सों में से 10 में बढ़त देखने को मिली। इसमें भी एनर्जी शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त देखने को मिली।

चिप बनाने वाली कंपनी Nvidias(NVDA.O) के शेयरों में 2.6 फीसदी की बढ़त देखने को मिली जबकि वर्कडे इंक के शेयरों में 9.1 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। ब्रोकरेज ने इस स्टॉक की टार्गेट प्राइस भी बढ़ा दी है ।

इस बीच चीन में टेक कंपनियों पर कड़ाई का दौर जारी है। चीन सरकार ने इन कंपनियों को धमकी दी है इनके यूएस एक्सचेजों पर लिस्ट होने पर रोक लगाई जा सकती है। इस धमकी के बीच अमेरिका में लिस्टेंड Alibaba Group और Tencent Music Entertainment के शेयरों में क्रमश: 3.5 फीसदी और 1.4 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है जबकि nvesco Golden Dragon ETF में 1.1 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें