Get App

SPARC Share Price: आखिरकार थमी 14 दिनों की लगातार गिरावट, 49% पूंजी डूबने के बाद 5% की रिकवरी

सन फार्मा एडवांस्ड रिसर्च कंपनी (SPARC) के शेयरों की 14 कारोबारी दिनों की लगातार गिरावट आखिरकार आज खत्म हुई। इन 14 दिनों में इसके शेयर 13 दिन तो 5-5 फीसदी टूटकर लोअर सर्किट पर आ गए थे। इन 14 दिनों में इसके शेयर करीब 49 फीसदी टूट गए थे। हालांकि अब आज अच्छी रिकवरी दिख रही है। इंट्रा-डे में BSE पर यह करीब 5 फीसदी उछल गया

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड May 02, 2024 पर 9:55 PM
SPARC Share Price: आखिरकार थमी 14 दिनों की लगातार गिरावट, 49% पूंजी डूबने के बाद 5% की रिकवरी
पिछले 14 कारोबारी दिनों की गिरावट को छोड़ दें तो SPARC के शेयर एक साल में मल्टीबैगर साबित हुए हैं।

SPARC Share Price: सन फार्मा एडवांस्ड रिसर्च कंपनी (SPARC) के शेयरों की 14 कारोबारी दिनों की लगातार गिरावट आखिरकार आज खत्म हुई। इन 14 दिनों में इसके शेयर 13 दिन तो 5-5 फीसदी टूटकर लोअर सर्किट पर आ गए थे। इन 14 दिनों में इसके शेयर करीब 49 फीसदी टूट गए थे। हालांकि अब आज अच्छी रिकवरी दिख रही है। इंट्रा-डे में BSE पर यह करीब 5 फीसदी उछल गया। मुनाफावसूली के चलते भाव में थोड़ी नरमी आई है लेकिन अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। आज यह 1.87 फीसदी की बढ़त के साथ 237.45 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 4.61 फीसदी उछलकर 243.85 रुपये की ऊंचाई तक पहुंचा था।

SPARC के शेयरों में क्यों आई 14 दिनों की लंबी गिरावट

आज की रिकवरी से पहले सन फार्मा एडवांस्ड रिसर्च कंपनी के शेयर 14 कारोबारी दिनों में करीब 49 फीसदी टूट गए थे। इसकी वजह ये है कि कंपनी पर्किंसन के शुरुआती लक्षणों वाले मरीजों में Vodobatinib की प्रोसीक स्टडी कर रही थी। इस इलाज में फायदे का कोई संकेत नहीं मिला तो कंपनी ने स्टडी को बंद करने का फैसला किया। पर्किंसन के इलाज के लिए वोडाबटिनिब की पीक सेल्स करीब 500 करोड़ डॉलर की है। 2 करोड़ डॉलर के कैश बैलेंस के साथ स्पार्क अब कोई पूंजी नहीं जुटाएगी और मैनेजमेंट लागत कम करने के लिए इसके कॉस्ट स्ट्रक्चर को देखेगी। इसके चलते सन फार्मा एडवांस्ड रिसर्च कंपनी के शेयरों की भारी बिकवाली शुरू हो गई।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें