Get App

SpiceJet के कर्मचारियों के लिए आई अच्छी खबर, कंपनी ने 2 साल से बकाया ₹160 करोड़ के PF का किया पेमेंट

SpiceJet Cleared PF Dues: एयरलाइन ने एयरक्राफ्ट लीज पर देने वालों और अन्य लेनदारों के साथ विभिन्न विवादों को भी सुलझा लिया है। शुक्रवार, 13 दिसंबर को BSE पर स्पाइसजेट का शेयर 1.38 प्रतिशत बढ़कर 58.59 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 7500 करोड़ रुपये है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 14, 2024 पर 4:27 PM
SpiceJet के कर्मचारियों के लिए आई अच्छी खबर, कंपनी ने 2 साल से बकाया ₹160 करोड़ के PF का किया पेमेंट
SpiceJet के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर अजय सिंह ने कहा कि यह स्पाइसजेट की यात्रा में एक नया चैप्टर है।

बजट एयरलाइन स्पाइसजेट (SpiceJet) ने 2 साल से कर्मचारी भविष्य निधि मद में बकाया 160.07 करोड़ रुपये का पेमेंट कर दिया है। कंपनी ने शुक्रवार, 13 दिसंबर को यह जानकारी दी। कई तरह की चुनौतियों का सामना कर रही एयरलाइन ने 3 महीने पहले ही क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) के माध्यम से 3,000 करोड़ रुपये जुटाए थे। उसके बाद से स्पाइसजेट वैधानिक देनदारियों, GST (माल और सेवा कर), TDS (टैक्स डिडक्टेड एट सोर्स) और अन्य बकाए का भुगतान कर रही है।

एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि दो वर्षों से अधिक समय से बकाया 160.07 करोड़ रुपये के कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) बकाए का भुगतान कर दिया गया है। एयरलाइन ने एयरक्राफ्ट लीज पर देने वालों और अन्य लेनदारों के साथ विभिन्न विवादों को भी सुलझा लिया है।

SpiceJet की यात्रा में यह एक नया चैप्टर

स्पाइसजेट के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर अजय सिंह का कहना है, 'हमें कर्मचारियों के सभी पेंडिंग PF बकाया के भुगतान की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। यह स्पाइसजेट की यात्रा में एक नया चैप्टर है। सभी पेंडिंग वैधानिक बकाया का भुगतान करके और एयरक्राफ्ट लीज पर देन वालों और लेनदारों के साथ विवादों का निपटारा करके, हम ऑपरेशनल एक्सीलेंस, फाइनेंशियल प्रूडेंस और अपने कर्मचारियों के कल्याण के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता का प्रदर्शन कर रहे हैं।'

सब समाचार

+ और भी पढ़ें