SpiceJet Q1 Results: सस्ती हवाई सेवा मुहैया कराने वाली दिग्गज विमानन कंपनी स्पाइसजेट (SpiceJet) के लिए चालू वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही शानदार रही। कंपनी घाटे से मुनाफे में आ गई। रेवेन्यू में गिरावट की भरपाई खर्चों में कमी से हुई और कंपनी मुनाफे में आ गई। इसका असर आज स्पाइसजेट के शेयरों पर भी दिख रहा है। आज घरेलू मार्केट में बिकवाली का दबाव है लेकिन स्पाइसजेट में अच्छी तेजी दिखी। BSE Sensex में उतार-चढ़ाव के बीच स्पाइसजेट इंट्रा-डे में 12 फीसदी उछल गया था। मुनाफावसूली के चलते भाव में थोड़ी नरमी आई है लेकिन अभी भी यह मजबूत स्थिति में है। इसके शेयर दिन के आखिरी में बीएसई पर 6.72 फीसदी की मजबूती के साथ 33.67 रुपये (SpiceJet Share Price) पर बंद हुए हैं।
