SpiceJet के शेयरों में लगातार दूसरे दिन लगा अपर सर्किट, सरकार दे सकती है VAT पर राहत

SpiceJet Shares: स्पाइसजेट के शेयरों में आज 22 अप्रैल को लगातार दूसरे दिन अपर सर्किट सीमा लगा। यह तेजी इस खबर के बाद आई सरकार एयरलाइन सेक्टर को राहत देने के लिए कुछ उपायों पर विचार कर रही है। कारोबार के दौरान स्पाइसजेट के शेयर 5% के अपर सर्किट को छूकर 14.62 रुपये पर लॉक हो गए। इसके साथ ही अप्रैल महीने में अब तक यह स्टॉक करीब 50.1% चढ़ चुका है

अपडेटेड Apr 22, 2026 पर 5:03 PM
Story continues below Advertisement
SpiceJet Shares: पिछले एक साल में यह शेयर अब भी करीब 70.6% नीचे बना हुआ है

SpiceJet Shares: स्पाइसजेट के शेयरों में आज 22 अप्रैल को लगातार दूसरे दिन अपर सर्किट सीमा लगा। यह तेजी इस खबर के बाद आई सरकार एयरलाइन सेक्टर को राहत देने के लिए कुछ उपायों पर विचार कर रही है। कारोबार के दौरान स्पाइसजेट के शेयर 5% के अपर सर्किट को छूकर 14.62 रुपये पर लॉक हो गए। इसके साथ ही अप्रैल महीने में अब तक यह स्टॉक करीब 50.1% चढ़ चुका है। हालांकि, पिछले एक साल में यह शेयर अब भी करीब 70.6% नीचे बना हुआ है।

हालांकि दूसरी देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो (Indigo) के शेयरों में हल्की गिरावट देखने को मिली। कारोबार के अंत में इंडिगो के शेयर 0.81 फीसदी की गिरावट के साथ 4,655.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

सरकार दे सकती है राहत

CNBC आवाज ने सूत्रों के हवाले से एक रिपोर्ट में बताया कि सरकार एयरलाइन कंपनियों को राहत देने के उपायों पर विचार कर रही है। एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) पर लगने वाले वैल्यू एडेड टैक्स (VAT) को कम करने के लिए सिविल एविएशन मिनिस्ट्री, इस समय राज्य सरकारों से बात कर रही है। यह एयरलाइंस के लिए एक जरूरी खर्च का हिस्सा है।


अलग-अलग राज्यों में VAT दरें

फिलहाल एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) पर अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग VAT लगता है। दिल्ली में लगभग 25 प्रतिशत, तमिलनाडु में लगभग 29 प्रतिशत, और पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र में लगभग 18 प्रतिशत टैक्स लगता है।

दो विकल्पों पर विचार

रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकार दो विकल्पों पर विचार कर रही है। पहला, तीन से छह महीने के लिए सीमित समय तक VAT में कटौती, ताकि उन एयरलाइन को कुछ समय के लिए राहत मिल सके जो फ्यूल की बढ़ी हुई कीमतों का सामना कर रही हैं। दूसरा है एयरपोर्ट के हिसाब से VAT में कटौती, खासकर दिल्ली और मुंबई जैसे ज्यादा ट्रैफिक वाले एयरपोर्ट पर वैट में कटौती, जहां फ्यूल की खपत सबसे अधिक होती है।

लागत पर पड़ेगा सीधा असर

अगर ATF पर टैक्स घटता है, तो एयरलाइंस की लागत पर सीधा असर पड़ेगा। खासकर SpiceJet जैसी आर्थिक रूप से परेशान कंपनियों को इससे काफी राहत मिलेगी, जिनके कुल खर्च का एक बड़ा हिस्सा फ्यूल का होता है।

यह भी पढ़ें- Defence Stocks: डिफेंस कंपनी के शेयर में 9% की तूफानी तेजी, विदेश से मिला ₹350 करोड़ का ऑर्डर

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।