Get App

SpiceJet दो साल में लॉस से बाहर आ जाएगी, एमडी अजय सिंह ने बताया रोडमैप

SpiceJet ने हाल में शेयरों के क्वालिफायड इस्टीट्यूशन प्लेसमेंट (QIP) से 3000 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इससे पैसे की कमी अब नहीं रह गई है। एयरलाइंस के एमडी अजय सिंह ने बताया कि क्यूआईपी में दुनिया और देश के कुछ बड़े निवेशकों ने पैसे लगाए हैं। इससे कंपनी की ग्रोथ स्टोरी में निवेशकों के भरोसा का पता चलता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 16, 2024 पर 9:59 AM
SpiceJet दो साल में लॉस से बाहर आ जाएगी, एमडी अजय सिंह ने बताया रोडमैप
अजय सिंह ने बताया कि SpiceJet ने 3 सितंबर को रोडशो शुरू किया था। 20 सितंबर तक हमने 3,000 करोड़ रुपये जुटा लिए थे।

स्पाइसजेट अगले दो साल के अंदर लॉस से बाहर आ जाएगी। कंपनी के चेयरमैन और एमडी अजय सिंह ने यह बताया। हाल में इस एयरलाइंस ने शेयरों के क्वालिफायड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (क्यूआईपी) के जरिए 3,000 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इससे पहले कंपनी के सामने फंड की बड़ी प्रॉब्लम आ गई थी। अब यह संकट दूर हो गया है। सिंह ने मनीकंट्रोल से बातचीत में कंपनी के प्लान के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कंपनी संकट से बाहर निकलने की कोशिश कर रही है। इसमें इनवेस्टर्स और ग्राहकों का सपोर्ट मिल रहा है।

Spicejet पर निवेशकों का भरोसा बरकरार

उन्होंने कहा कि स्पाइसजेट को लेकर पहले कुछ आशंका थी। लेकिन, निवेशकों को स्पाइसजेट (SpcieJet) के फिर से पटरी पर आ जाने का भरोसा है। उन्हें कंपनी की ग्रोथ स्टोरी और मेरी प्रतिबद्धता पर भी भरोसा है। हमारे पास अनुभवी एंप्लॉयज हैं, एक्सक्लूसिव स्लॉट्स हैं और ज्यादा डिमांड वाले डेस्टिनेशंस के ट्रैफिक राइट्स हैं। अभी कंपनी के 28 प्लेन का इस्तेमाल नहीं हो रहा है। फंड आने से इनका इस्तेमाल भी शुरू हो जाएगा।

सिर्फ 17 दिन में कंपनी ने जुटाए 3000 करोड़

सब समाचार

+ और भी पढ़ें