Spotlight Stock:आईटी सेक्टर का ये स्टॉक निवेशकों की कराएगा बल्ले-बल्ले, ACC भी देगा तगड़ा मुनाफा

Spotlight Stock: अनुज सिंघल का कहना है कि आईटी सेक्टर बाजार का सबसे मजबूत सेक्टर है। रिलेटिव स्ट्रेंथ पर शेयर बेहद मजबूत दिख रहा है। स्टॉक अपने ऑल टाइम हाई के काफी करीब है। अनुज ने आगे कहा कि स्टॉक मुनाफावसूली के दौर में भी गिरा नहीं।

अपडेटेड Sep 05, 2024 पर 10:28 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Spotlight Stock: अनुज ने सीमेंट सेक्टर की दिग्गज कंपनी का पसंद किया है। उनका कहना है कि सीमेंट सेक्टर में अच्छा मोमेंटम दिख रहा है।

Spotlight Stock:मजबूत शुरूआत के बाद बाजार फिसला है। सेंसेक्स- निफ्टी ने पूरी बढ़त गंवाई लेकिन मिडकैप इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर कारोबार कर रहा है। मेटल, FMCG, फार्मा शेयरों से सपोर्ट मिल रहा है। इस बीच मांग बढ़ने की उम्मीद में सीमेंट सेक्टर में अच्छा मोमेंटम देखने को मिल रहा है। ACC करीब 3 परसेंट ऊपर कारोबार कर रहा है जबकि अल्ट्राटेक, जेके सीमेंट, अंबुजा, रैमको जैसे दूसरे सीमेंट शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिल रही है। UltraTech Cement, Tata Steel, Reliance Industries, Hindalco Industries, Wipro निफ्टी का टॉप गेनर है। वहीं UltraTech Cement, Tata Steel, Reliance Industries, Hindalco Industries, Wipro निफ्टी का टॉप लूजर है। ऐसे में आज के Spotlight Stocks के तौर पर अनुज सिंघल ने ACC और TECH MAHINDRA का शेयर पसंद आ रहा है।

TECH MAHINDRA

अनुज सिंघल का कहना है कि आईटी सेक्टर बाजार का सबसे मजबूत सेक्टर है। रिलेटिव स्ट्रेंथ पर शेयर बेहद मजबूत दिख रहा है। स्टॉक अपने ऑल टाइम हाई के काफी करीब है। अनुज ने आगे कहा कि स्टॉक मुनाफावसूली के दौर में भी गिरा नहीं। लगातार चौथे हफ्ते तेजी का मूड देखने को मिल रहा है। स्टॉक ने करीब 3 साल का चैनल पार हुआ। 5 दिनों से अच्छा डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिली। वीकली आधार पर 2 हफ्ते से लॉन्ग बने।

ACC


वहीं Spotlight Stocks के तौर पर अनुज ने सीमेंट सेक्टर की दिग्गज कंपनी का पसंद किया है। उनका कहना है कि सीमेंट सेक्टर में अच्छा मोमेंटम दिख रहा है। ACC रिवर्सल का अच्छा कैंडिडेट है। 4 हफ्ते से 10 नवंबर के ट्रेंडलाइन पर सपोर्ट मिल रहा है। कल अच्छा डिलिवरी वॉल्यूम नजर आया था। 4 दिनों से वायदा में शॉर्ट कवरिंग नजर आई है। रिस्क रिवॉर्ड के लिहाज से अनुज को यह स्टॉक काफी पसंद आ रहा है।

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।