Spotlight Stocks:बाजार में तेजी का फिर नया रिकॉर्ड बना है। लगातार बारवें दिन बुल्स का बोलबाला है। निफ्टी 25200 के पार कारोबार कर रहा है। बाजार की इस तेजी में सभी सेक्टरों में खरीदारी देखने को मिल रही है। वहीं मिडकैप स्मॉलकैप शेयरों भी एक्शन में नजर आ रहा है। फार्मा, सरकारी बैंक और रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी आई है। तीनों सेक्टर इंडेक्स करीब एक परसेंट चढ़े है। डिवीज, सिंजीन और ल्यूपिन का शेयर करीब 2 फीसदी चढ़ा है। HDFC Bank, L&T, Bajaj Finance, Bajaj Finserv और Coal India निफ्टी का टॉप गेनर हैं। वहीं Tata Motors, TCS, Bajaj Auto, Sun Pharma और HDFC Life निफ्टी का टॉप लूजर हैं। ऐसे में आज के Spotlight Stocks के तौर पर अनुज सिंघल ने MPHASIS और BAJAJ FINANCE के कंपनियों पर दांव लगा रहे है। आइए डालते है उनपर एक नजर।
