Big Stock Today: शुगर शेयरों में दिखेगा आज एक्शन, स्पाइसजेट की मुसीबत इंडिगो के लिए भरेगी नई उड़ान

Big Stock Today: अनुज सिंघल का कहना है कि आज शुगर शेयर हरे निशान में कारोबार करते नजर आएंगे। दरअसल, एथेनॉल बनाने वाली कंपनियों को बड़ी राहत मिलेगी। सरकार ने चीनी डायवर्जन पर लगी हुई रोक को हटाई है। साथ ही बी हैवी मोलासेस और सी हैवी मोलासेस डायवर्सन पर लगी रोक हटा दी है

अपडेटेड Aug 30, 2024 पर 9:02 AM
Story continues below Advertisement
अनुज को फार्मा सेक्टर की ये कंपनी काफी पसंद आ रही है। उनका कहना है कि ल्यूपिन पर नोमुरा ने खरीदारी की सलाह दी है

Big Stock Today: 29 अगस्त को सेंसेक्स-निफ्टी की रिकॉर्ड क्लोजिंग हुई । निफ्टी लगातार 11वें दिन बढ़त पर बंद हुआ । वहीं आज सितंबर सीरीज की शुरुआत पर ग्लोबल संकेत अच्छे दिख रहे है। एशिया की मजबूत शुरुआत हुई। गिफ्ट निफ्टी भी हल्के हरे निशान में कामकाज कर रहा है। ऐसे में संकेत मिल रहे है कि आज बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हो सकती है। इस बीच सीएनबीसी-आवाज़ के अनुज सिंघल का कहना है कि बाजार में तेजी का मोमेंटम जारी है। 24,950 के SL से लॉन्ग सौदों में बने रहें । निफ्टी में खरीदारी का जोन 25,000-25,100 के पास है इसके लिए 24,900 का स्टॉपलॉस लगाए। साथ ही बाजार में आज के बिग स्टॉक्स के तौर पर अनुज सिंघल ने कुछ ऐसे शेयरों का चुनाव किया है जिनमें पूरे दिन हचलच देखने को मिल सकती हैं। तो आइए डालते है उनके बिग स्टॉक्स पर एक नजर।

शुगर शेयर फोकस में

अनुज सिंघल का कहना है कि आज शुगर शेयर हरे निशान में कारोबार करते नजर आएंगे। दरअसल, एथेनॉल बनाने वाली कंपनियों को बड़ी राहत मिलेगी। सरकार ने चीनी डायवर्जन पर लगी हुई रोक को हटाई है। साथ ही बी हैवी मोलासेस और सी हैवी मोलासेस डायवर्सन पर लगी रोक हटा दी है।


अनुज का कहना है कि ये खबर आज शुगर कंपनियों के लिए फायदेमंद है। उनका कहना है कि एथेनॉल पॉलिसी बदलने से पहले अच्छी ग्रोथ थी। चीनी बिक्री के मुकाबले एथेनॉल प्रोडक्शन में ज्यादा फायदा मिलेगा। कंपनियों की ऐथनॉल कीमतें बढ़ाने की मांग है। इस खबर से बलरामपुर चीनी, श्रीरेणुका,द्वारिकेश को फायदा मिलेगा। साथ ही प्राज जैसी कंपनियों के लिए अच्छी खबर है।

LUPIN

अनुज को फार्मा सेक्टर की ये कंपनी काफी पसंद आ रही है। उनका कहना है कि ल्यूपिन पर नोमुरा ने खरीदारी की सलाह दी है और स्टॉक के लिए 2427 रुपये का लक्ष्य दिया है। सभी मार्केट में ग्रोथ और मुनाफे में सुधार की उम्मीद है। US जेनरिक कारोबार से अर्निंग को सपोर्ट मिल रहा है। अगले 2 सालों में कुछ इंजेक्टेबल प्रोडक्ट बाजार में आ जाएंगे। ब्रोकरेज का कहना है कि Albuterol MDI प्रदर्शन में कमी US ग्रोथ के लिए चुनौती है। FY25 में Mirabegron से रेवेन्यू अनुमान से ज्यादा रहेगा। FY26/27 में Tolvaptan से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।

इंटरग्लोबल एविएशन

अनुज का कहना है कि स्पाइसजेट की नई मुसीबत से इंडिगो को फायदा संभव है। खबर है कि DGCA ने स्पाइसजेट की निगरानी बढ़ाई है। एयरलाइन की उड़ाने रद्द किए जाने और वित्तीय दिक्कतों के चलते फैसला किया है। 150 केबिन क्रू मेंबर को तीन महीने की बिना वेतन छुट्टी में भेजने की भी खबरें है। इस खबर का फायदा इंटरग्लोबल एविएशन को होता दिखेगा। जिसके चलते अनुज आज इस स्टॉक पर बुलिश है।

BHARTI HEXACOM

अनुज सिंघल BHARTI HEXACOM के शेयर पर बुलिश दिख रहे है। शेयर पर सिटी ने भी बुलिश नजरिया रखा है और इस स्टॉक पर खरीदारी की राय देते हुए 1405 रुपये का लक्ष्य दिया है। रीजनल टेलीकॉम ऑपरेटर, हेल्थी बैलेंसशीट है। 3 साल में EBITDA में 26% CAGR का अनुमान है। वहीं पूरे भारत में भारती का 3 साल का EBITDA ग्रोथ अनुमान 20% है। FY26/27 तक हेक्साकॉम के नेट डेट/EBITDA में कमी की उम्मीद है। नेट डेट/EBITDA में कमी से पेआउट में बढ़ोतरी की गुंजाइश है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।