Spotlight Stocks: बाजार की शुरुआत आज हल्की बढ़त के साथ हुई। निफ्टी 24800 के लेवल के आसपास कारोबार कर रहा हैं। Bajaj Auto, Apollo Hospitals, Tata Motors, Tata Consumer, Reliance Industriesनिफ्टी के टॉप गेनर हैं। वहीं ONGC, NTPC, Infosys, LTIMindtree और IndusInd Bank निफ्टी के टॉप लूजर हैं। ऐसे में आज के Spotlight Stocks के तौर पर अनुज सिंघल दोनों टाटा ग्रुप के शेयरों पर दांव लगा रहे है। आइए डालते है उनपर एक नजर।
अनुज सिंघल टाटा केमिकल के शेयर पर काफी बुलिश नजर आ रहे है। उनका कहना है कि कल इसके डेली चार्ट पर बड़ा ग्रीन बार बना। पिछले कुछ दिनों की कमजोरी के बाद इस स्टॉक में फिर से खरीदारी लौटी है। स्टॉक ने एक ही दिन में 20, 50 और 100 DMA एक ही कैंडल में पार किया है और इसमें 200 DMA सपोर्ट पर अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है।
अनुज का कहना है कि 6 महीने बाद फिर दिलचस्प सेटअप बना हुआ। कल करीब तीन गुना डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिला। वायदा में लगातार चौथे दिन लॉन्ग बने।
अनुज को टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स भी काफी पसंद आ रही है। ये स्टॉक काफी समय से कंसोलिडेट कर रहा है। हालांकि स्टॉक का यह कंसोलिडेशन भी पॉजिटीव है। अनुज का कहना है कि शेयर में अच्छा मोमेंटम दिख रहा है। कल का प्राइस एक्शन काफी अच्छा था। कल एफएंडओ में भी लॉन्ग बिल्डअप देखने को मिला था। INDIAN HOTELS का शेयर 3 साल के राइजिंग चैनल की ओर बढ़ा है। 4 गुना से ज्यादा का डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिला। वायदा में लॉन्ग बिल्ड अप नजर आया।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।