Get App

SRF Q3 results: उम्मीद से बेहतर नतीजे, मुनाफा 60% बढ़ा; डिविडेंड का ऐलान

SRF Q3 results: स्पेशियल्टी केमिकल बनाने वाली SRF Ltd के नतीजों में कंपनी ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है। मुनाफा करीब 60 प्रतिशत बढ़ा और डिविडेंड का ऐलान हुआ। हालांकि, लेबर कोड के असर और सेक्टर ट्रेंड्स के चलते SRF शेयर प्राइस में गिरावट देखने को मिली।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Jan 20, 2026 पर 4:19 PM
SRF Q3 results: उम्मीद से बेहतर नतीजे, मुनाफा 60% बढ़ा; डिविडेंड का ऐलान
SRF का शेयर 3.66% की गिरावट के साथ 2,854 रुपये पर बंद हुआ।

SRF Q3 results: स्पेशियल्टी केमिकल बनाने वाली SRF Ltd ने दिसंबर तिमाही में मजबूत नतीजे पेश किए हैं। कंपनी के रिजल्ट प्रमुख पैमानों पर CNBC-TV18 के अनुमान से बेहतर रहे। इसके बावजूद, नतीजों के बाद SRF के शेयरों में गिरावट देखने को मिली।

दिसंबर तिमाही में SRF का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 59.7% बढ़कर 432.7 करोड़ रुपये पहुंच गया। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 271 करोड़ रुपये था। कंपनी का रेवेन्यू भी बढ़त के साथ 6.3% उछलकर 3,712.5 करोड़ रुपये रहा।

EBITDA और मार्जिन में सुधार

SRF का EBITDA 26% बढ़कर 780 करोड़ रुपये हो गया। EBITDA मार्जिन 21% रहा, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 20.9% था। इससे साफ है कि लागत दबाव के बावजूद ऑपरेशनल परफॉर्मेंस बेहतर रही।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें