Get App

चीन की अर्थव्यवस्था में दिखी स्थिरता, उम्मीद से अधिक खपत के बढ़ने का दिखा असर

चीन की अर्थव्यवस्था में आठ महीनों में सबसे अधिक खुदरा बिक्री वृद्धि के चलते पिछले महीने स्थिरता के संकेत दिये हैं। चीन के प्रोत्साहन के नवीनतम दौर ने कुछ प्रमुख सेक्टर्स को बढ़ावा दिया है। शुक्रवार को चीन के राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो ने कहा कि खुदरा बिक्री एक साल पहले की तुलना में 4.8% बढ़ी है। ये आंकड़ा सितंबर के 3.2% की बढ़त से अधिक है

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Nov 15, 2024 पर 12:55 PM
चीन की अर्थव्यवस्था में दिखी स्थिरता, उम्मीद से अधिक खपत के बढ़ने का दिखा असर
चीन का औद्योगिक उत्पादन एक साल पहले की तुलना में 5.3% बढ़ा। यह 5.6% की अनुमानित वृद्धि से कम रहा और पिछले महीने की तुलना में थोड़ा धीमा नजर आया

चीन की अर्थव्यवस्था ने पिछले महीने स्थिरता के संकेत दिखाये। ये स्थिरता आठ महीनों में सबसे अधिक खुदरा बिक्री वृद्धि से उत्साहित है। इससे पता चलता है कि बीजिंग के प्रोत्साहन के नवीनतम दौर ने कुछ प्रमुख सेक्टर्स को बढ़ावा दिया है। चीन के राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो (National Bureau of Statistics(NBS) ने शुक्रवार को कहा कि खुदरा बिक्री एक साल पहले की तुलना में 4.8% बढ़ी है। ये सितंबर के 3.2% की बढ़त से अधिक है। ब्लूमबर्ग सर्वेक्षण में अर्थशास्त्रियों द्वारा दिये गये 3.8% के औसत पूर्वानुमान को पार कर गई है। फरवरी के बाद से यह सबसे अच्छी रीडिंग है। औद्योगिक उत्पादन एक साल पहले की तुलना में 5.3% बढ़ा। यह पिछले महीने की तुलना में थोड़ा धीमा और 5.6% की अनुमानित वृद्धि से कम रहा है।

NBS के एक बयान के अनुसार, "मौजूदा नीतियों के त्वरित कार्यान्वयन और अक्टूबर में वृद्धिशील नीतियों की शुरूआत के साथ ये नजारा देखने को मिला। राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था ने प्रमुख इंडिकेटर्स में उल्लेखनीय सुधार और पॉजिटिव फैक्टर्स एक साथ आने से स्थिर विकास प्रवृत्ति देखने को मिली।"

NBS ने कहा, "हालांकि, हमें इस बात से अवगत होना चाहिए कि बाहरी वातावरण तेजी से जटिल और गंभीर होता जा रहा है। जबकि घरेलू स्तर पर प्रभावी डिमांड अभी भी कमजोर हैं। लिहाजा निरंतर आर्थिक सुधार की नींव को मजबूत करने की जरूरत है।"

महामारी के बाद से इंडिकेटर्स ने चीन के सबसे साहसिक प्रोत्साहन उपायों के तत्काल प्रभावों को अपना लिया है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि देश अपने वार्षिक विकास लक्ष्य यानी कि लगभग 5% तक पहुंच जाए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें