Starlineps Enterprises Q2: डायमंड और ज्वेलरी ट्रेडर स्टारलाइनप्स एंटरप्राइज लिमिटेड ने FY25 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर दोगुना से अधिक बढ़ गया है। कंपनी ने इस अवधि में 3.25 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि नेट प्रॉफिट में यह बढ़ोतरी हायर इनकम के चलते देखी गई। कंपनी के शेयरों में बीते गुरुवार को 1.48 फीसदी की तेजी देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 10.31 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।
