ऑप्टिकल कनेक्टिविटी सॉल्यूशंस उपलब्ध कराने वाली स्टरलाइट टेक्नोलोजिज के शेयरों में सोमवार, 3 अगस्त को अच्छी तेजी रही। BSE पर शेयर पिछले बंद भाव से 5 प्रतिशत उछला और 584.30 रुपये पर अपर सर्किट लगा। इसकी वजह है कंपनी को 960 करोड़ रुपये का एक कॉन्ट्रैक्ट मिलना। शनिवार, 1 अगस्त को स्टरलाइट टेक ने शेयर बाजारों को बताया था कि उसे एक घरेलू टेलिकॉम ऑपरेटर से यह कॉन्ट्रैक्ट मिला है। यह ग्राहक की जरूरतों के अनुसार ऑप्टिकल फाइबर केबल की सप्लाई के लिए है।
