Stock Alert: मैक्वेरी के पंसदीदा शेयरों में LIC, HDFC और Axis बैंक शामिल, इंडसइंड बैंक में बड़ी गिरावट की चेतावनी

Stocks To Buy: ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म मैक्वेरी (Macquarie) ने देश के बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर के कई शेयरों के लिए अपने रेटिंग और टारगेट प्राइस में बदलाव किए हैं। ब्रोकरेज ने बताया कि इस सेक्टर में भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC), HDFC बैंक और एक्सिस बैंक, आदित्य बिड़ला कैपिटल (ABCAP), पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (PFC) और श्रीराम हाउसिंग फाइनेंस (SHFL) जैसे नाम शामिल हैं

अपडेटेड Jul 03, 2025 पर 11:46 AM
Stocks To Buy: मैक्वेरी ने कोटक महिंद्रा बैंक की रेटिंग को घटा कर'न्यूट्रल' कर दिया है

Stocks To Buy: ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म मैक्वेरी (Macquarie) ने देश के बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर के कई शेयरों के लिए अपने रेटिंग और टारगेट प्राइस में बदलाव किए हैं। ब्रोकरेज ने बताया कि इस सेक्टर में भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC), HDFC बैंक और एक्सिस बैंक, आदित्य बिड़ला कैपिटल (ABCAP), पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (PFC) और श्रीराम हाउसिंग फाइनेंस (SHFL) जैसे नाम शामिल हैं।

मैक्वेरी ने पॉलिसीबाजार की पैरेंट कंपनी पीबी फिनटेक (PB Fintech) की रेटिंग को ‘अंडरपरफॉर्म’ से बढ़ाकर ‘न्यूट्रल’ कर दिया है। साथ ही शेयर का टारगेट प्राइस 1,530 रुपये से बढ़ाकर 1,945 रुपये कर दिया है। ब्रोकरेज को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2024 से 2027 के दौरान कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ 35% CAGR तक पहुंच सकती है, जो पहले के 29% के अनुमान से बेहतर है।

वहीं, दूसरी ओर मैक्वेरी ने इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) के शेयरों की रेटिंग को ‘आउटपरफॉर्म’ से घटाकर सीधे ‘अंडरपरफॉर्म’ कर दिया है। साथ ही, उसने बैंक का टारगेट प्राइस 1,210 रुपये से घटाकर 650 रुपये कर किया गया है। ब्रोकरेज ने कहा कि उसने यह कटौती मुख्य मुख्य रूप से सस्टेनेबल रिटर्न ऑन एसेट्स (ROA) में कमी के चलते की है, जो 1.4% से घटकर 1.0% हो गई है।


ब्रोकरेज ने FY26 और FY27 के लिए बैंक की अर्निंग प्रति शेयर (EPS) अनुमानों में क्रमशः 44% और 35% की कटौती की है।

इन शेयरों की रेटिंग में भी बदलाव

इसके अलावा मैक्वेरी ने कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) की रेटिंग को घटा कर'न्यूट्रल' कर दिया है। हालांकि टारगेट प्राइस बढ़ाकर 2,300 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। इसी तरह, SBI कार्ड्स को इसने 1,040 प्रति शेयर के टारगेट प्राइस के साथ 'न्यूट्रल' रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस 1040 रुपये रखा है।

HDFC लाइफ की रेटिंग भी घटाई गई है। ब्रोकरेज ने इसकी रेटिंग 'न्यूट्रल' से 'अंडरपरफॉर्म' कर दी है, लेकिन इसका टारगेट प्राइस बढ़ाकर 720 रुपये प्रति शेयर किया है।

रेटिंग
टारगेट प्राइस ( ₹)
शेयर का नाम
पुराना
नया
पुराना
नया
इंडसइंड बैंक
आउटपरफॉर्म अंडरपरफॉर्म
1,210
650
PB फिनटेक
अंडरपरफॉर्म न्यूट्रल
1,530
1,945
कोटक बैंक
आउटपरफॉर्म न्यूट्रल
2,200
2300
SBI कार्ड
आउटपरफॉर्म न्यूट्रल
1,000
1,040
HDFC लाइफ
न्यूट्रल अंडरपरफॉर्म
570
720

Macquarie की रणनीति और नजरिया

ब्रोकरेज का मानना है कि फिलहाल जो मर्जिन प्रेशर दिख रहा है, वह अस्थायी है और अगले तीन सालों में बैंकों के EPS में 15% की CAGR ग्रोथ की उम्मीद है। ब्रोकरेज प्राइवेट सेक्टर के बड़े बैंकों को प्राथमिकता देता है और रिस्क-रिवार्ड रेशियों के आधार पर कई NBFCs में चुनिंदा अवसर देखता है।

यह भी पढ़ें- Moving Media IPO Listings: सपाट लिस्टिंग के बाद शेयर खरीदने की होड़, लगा 5% का अपर सर्किट, ₹74.5 पर पहुंचा भाव

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।