Dividend, Bonus Stocks: अगले हफ्ते कम से कम 9 शेयरों में डिविडेंड, बोनस शेयर और राइट्स इश्यू जैसे कॉरपोरेट एक्शन दिखाई देंगे। इसके चलते ये स्टॉक्स अगले हफ्ते (24 से 28 मार्च) से एक्स-डेट के तौर पर कारोबार करेंगे। इन शेयरों में टीवीएस मोटर,आरआईसी, मिश्र धातु निगम, केसॉल्व्स इंडिया और KBC ग्लोबल जैसे स्टॉक शामिल हैं। अगर निवेशकों को इनका लाभ उठाना है, तो उन्हें एक्स-डेट से पहले इन शेयरों को होल्ड करना होगा।
