Get App

Stock Crash: विदेश मंत्रालय ने 2 साल के लिए किया बैन, शेयर धड़ाम, 17% तक टूटा भाव

BLS International shares: बीएलएस इंटरनेशनल सर्विसेज के शेयरों में आज 13 अक्टूबर को भारी गिरावट देखने को मिली। कंपनी के शेयर शुरुआती कारोबार में 17% तक टूटकर 276.95 रुपये के स्तर आ गए। यह इस शेयर का पिछले एक साल का सबसे निचला स्तर है। यह गिरावट इस खबर के बाद आई कि विदेश मंत्रालय (MEA) ने इस कंपनी को किसी भी टेंडर में भाग लेने से 2 साल के लिए बैन कर दिया है

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Oct 13, 2025 पर 11:54 AM
Stock Crash: विदेश मंत्रालय ने 2 साल के लिए किया बैन, शेयर धड़ाम, 17% तक टूटा भाव
BLS International shares: साल 2025 की शुरुआत से अब तक कंपनी के शेयरों में करीब 40% की गिरावट आ चुकी है

BLS International shares: बीएलएस इंटरनेशनल सर्विसेज के शेयरों में आज 13 अक्टूबर को भारी गिरावट देखने को मिली। कंपनी के शेयर शुरुआती कारोबार में 17% तक टूटकर 276.95 रुपये के स्तर आ गए। यह इस शेयर का पिछले एक साल का सबसे निचला स्तर है। यह गिरावट इस खबर के बाद आई कि विदेश मंत्रालय (MEA) ने इस कंपनी को किसी भी टेंडर में भाग लेने से 2 साल के लिए बैन कर दिया है।

क्यों टूटा शेयर?

बीएलएस इंटरनेशनल सर्विसेज ने शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में बताया कि उसे विदेश मंत्रालय की किसी भी नई टेंडर प्रक्रिया में अगले दो वर्षों तक भाग लेने से प्रतिबंधित कर दिया गया है। विदेश मंत्रालय ने यह फैसला कुछ आरोपों, कोर्ट केसों और पासपोर्ट आवेदकों की शिकायतों के आधार पर लिया है। कंपनी ने कहा है कि वह इस आदेश की समीक्षा कर रही है और इस मामले के समाधान के लिए जरूरी कानूनी उपायों का सहारा लेगी।

हालांकि BLS इंटरनेशनल ने इसके साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि यह प्रतिबंध केवल भविष्य के टेंडर्स पर लागू है। कंपनी की मौजूदा सेवाओं और ऑर्डर्स पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा, और न ही इससे कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन पर कोई तत्काल प्रभाव पड़ेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें