Stock Crash: दो दिनों में 33% टूटा शेयर, तिमाही नतीजे पर धड़ाम, अक्टूबर 2025 में हुई थी लिस्टिंग

Stock Crash: मार्च 2026 के कारोबारी नतीजे पर इस स्टॉक में आज लगातार दूसरे दिन बिकवाली की आंधी चली और लगातार दो दिनों में यह 33% से अधिक फिसल गया। करीब आठ महीने पहले इसकी मार्केट में एंट्री हुई थी। चेक करें कि क्या यह स्टॉक आपके पोर्टफोलियो में है और इसकी सेहत कैसी है

अपडेटेड May 19, 2026 पर 2:18 PM
Story continues below Advertisement
पिछले वित्त वर्ष 2026 की आखिरी तिमाही जनवरी-मार्च 2026 में Jain Resource Recycling का रेवेन्यू सालाना आधार पर 76.4% की रफ्तार से बढ़कर ₹3,104.9 करोड़ पर पहुंच गया।

Stock Crash: करीब आठ पहले घरेलू स्टॉक मार्केट में लिस्ट हुई जैन रिसोर्सेज रिसाइकलिंग के मार्च तिमाही के कारोबारी नतीजे ने निवेशकों को ऐसा झटका दिया कि दो ही दिन में इसके शेयर 33% से अधिक टूट गए। एक कारोबारी दिन पहले यह 18% की गिरावट के साथ बंद हुआ था और आज फिर इंट्रा-डे में यह 18% से अधिक फिसल गया। फिलहाल बीएसई पर यह 16% की गिरावट के साथ ₹389.65 के भाव पर है। इंट्रा-डे में यह 18.72% टूटकर ₹377.00 के भाव (Jain Resource Recycling Share Price) तक आ गया था।

Jain Resource Recycling की कैसी है सेहत?

पिछले वित्त वर्ष 2026 की आखिरी तिमाही जनवरी-मार्च 2026 में जैन रिसोर्स रिसाइकलिंग का रेवेन्यू सालाना आधार पर 76.4% की रफ्तार से बढ़कर ₹3,104.9 करोड़ पर पहुंच गया। ऑपरेटिंग लेवल पर बात करें तो इस दौरान कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट भी 17.3% बढ़कर ₹110 करोड़ पर पहुंच गया। हालांकि ऑपरेटिंग मार्जिन इस दौरान 5.3% से फिसलकर 3.5% पर आ गया और इसे हाई एक्सपेंसेज से झटका लगा। इसने शेयरों पर तगड़ा दबाव बनाया।


अब तक कैसी रही शेयरों की चाल और आगे क्या है रुझान?

जैन रिसोर्स साइकलिंग के ₹1250 करोड़ के आईपीओ के तहत निवेशकों को ₹232 के भाव पर शेयर जारी हुए थे। 1 अक्टूबर 2025 को 14% से अधिक प्रीमियम पर एंट्री के बाद इस शेयर ने बुलिश रुझान दिखाया। रॉकेट की स्पीड से इसने आईपीओ निवेशकों का पैसा बढ़ाया और 8 महीने से भी समय में इसने निवेशकों के पैसों को ढाई गुना से अधिक बढ़ा दिया। 8 मई 2026 को बीएसई पर यह ₹593.95 के रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंच गया यानी कि आईपीओ निवेशकों की पूंजी 156.01% बढ़ गई। लिस्टिंग के दिन यह ₹247.80 के भाव तक आ गया था जोकि इसके शेयरों के लिए लिस्टिंग के बाद एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। आगे की बात करें तो घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने ₹560 के टारगेट प्राइस के साथ इसे खरीदारी की रेटिंग दी है तो 360 कैपिटल मार्केट्स ने ₹418 के टारगेट प्राइस के साथ इसे होल्ड रेटिंग दी है।

AI Boom Stocks: एआई के दौर में इस स्टॉक को सबसे तगड़ा फायदा, एक्सपर्ट ने लगाया दांव

Multibagger ETF: आपको पता था इस ईटीएफ के बारे में? रॉकेट की इस स्पीड इस साल 9 गुना हो गया निवेश

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।