Stock in Focus: 29 एनालिस्ट्स में से किसी ने भी नहीं दी बेचने की सलाह, जेपीमॉर्गन ने भी लगा दिया दांव

Stock in Focus: यहां एक ऐसे स्टॉक की डिटेल दी जा रही है जिसे कवर करने वाले 28 एनालिस्ट्स में से किसी ने बेचने की सलाह नहीं थी और अब जेपीमॉर्गन ने भी इसकी ओवरवेट रेटिंग के साथ कवरेज शुरू कर दी है। चेक करें कि यह स्टॉक कौन-सा है और इसके शेयरों को लेकर ब्रोकरेजेज इतना बुलिश क्यों हैं?

अपडेटेड Mar 11, 2026 पर 4:26 PM
Story continues below Advertisement
ब्रोकरेज फर्म जेपीमॉर्गन ने Max Financial Services की ₹2170 के टारगेट प्राइस और ओवरवेट रेटिंग के साथ कवरेज शुरू की है।

Max Financial Services Shares: ब्रोकरेज फर्म जेपीमॉर्गन को इंश्योरेंस सेक्टर पर इतना भरोसा दिख रहा है कि इसने एसबीआई लाइफ, एचडीएफसी लाइफ, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस, एलआईसी और मैक्स फाइनेंशियल की ओवरवेट रेटिंग के साथ कवरेज शुरू की है। हालांकि इनमें से मैक्स फाइनेंशियल की बात करें तो पहले से ही इसे कवर करने वाले 28 एनालिस्ट्स में से किसी ने भी इसे बेचने की सलाह नहीं दी थी बल्कि सभी ने इसे या तो खरीदारी या ओवरवेट रेटिंग दी और अब जब जेपीमॉर्गन ने इसकी कवरेज शुरू की तो ओवरवेट रेटिंग के साथ। इस प्रकार इसे कवर करने वाले सभी 29 एनालिस्ट्स इसे खरीदने की सलाह दे रहे हैं। आज बीएसई पर यह 0.72% की गिरावट के साथ ₹1720.10 पर बंद हुआ है।

Max Financial Services पर क्यों हुआ जेपी मॉर्गन फिदा?

ब्रोकरेज फर्म जेपीमॉर्गन ने मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज की ₹2170 के टारगेट प्राइस और ओवरवेट रेटिंग के साथ कवरेज शुरू की है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि जीएसटी में छूट से देश में लाइफ इंश्योरेंस सेक्टर रफ्तार पकड़ रहा है और आम लोगों के बीच भी तेजी से पैठ बना रहा है। बता दें कि इंडिविजुअल लाइफ और हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसीज देश में 22 सितंबर, 2025 से जीएसटी से फ्री हो गई हैं। इससे पहले अधिकतर इंडिविजुअल इंश्योरेंस प्रीमियम पर 18% की दर से जीएसटी देनी होती थी लेकिन अब यह हट गई है तो बीमा पॉलिसी लेने की लागत कम हुई है और लोग अब इसे लेने के लिए प्रोत्साहित हो रहे हैं।


जेपी मॉर्गन का यह भी कहना है कि पेमेंट व्यवस्था में बदलाव को लेकर इंडस्ट्री में जो चर्चा चल रही है, उससे ग्राहकों और बीमा कंपनियों, दोनों को फायदा होने के आसार दिख रहे हैं। इसकी वजह ये है कि इससे ग्राहकों के लिए लॉन्ग टर्म प्रस्ताव बेहतर होंगे। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि बीमा कंपनियों के मार्जिन इस समय काफी निचले स्तर पर हैं लेकिन प्रोटेक्शन सेल्स में उछाल और पेआउट स्ट्रक्चर के सामान्य होने से इसमें रिकवरी दिख सकती है। ब्रोकरेज फर्म के मुताबिक कमीशन में सुधार, टिकाऊ प्रोटेक्शन ग्रोथ, मार्जिन में सुधार और बड़ी बीमा कंपनियों की बढ़ती हिस्सेदारी से बीमा कंपनियों के स्टॉक्स को तगड़ा सपोर्ट मिलेगा।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?

मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयरों ने एक साल में निवेशकों की छप्परफाड़ कमाई कराई है। पिछले साल 17 मार्च 2025 को यह ₹1032.90 पर था जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। इस निचले स्तर से 11 ही महीने में यह 83.11% उछलकर पिछले महीने 23 फरवरी 2026 को ₹1891.35 के भाव पर पहुंच गया जो इसके शेयरों के लिए रिकॉर्ड हाई लेवल है।

Bajaj Auto Shares: महाराष्ट्र सरकार के इस ऐलान पर शेयर धड़ाम, 4% की गिरावट, ब्रोकरेज ने किया सतर्क

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।