Get App

Stock in Focus: सरकारी डिफेंस कंपनी को मिले ₹732 करोड़ के ऑर्डर, शेयरों पर रहेगी नजर

Stock in Focus: सरकारी रक्षा कंपनी को ₹732 करोड़ के नए ऑर्डर मिले हैं। इनमें स्वदेशी सॉफ्टवेयर डिफाइंड रेडियो और मिसाइल सिस्टम जैसे प्रोजेक्ट शामिल हैं। कंपनी के शेयरों में तिमाही नतीजों से पहले हलचल की उम्मीद है। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Oct 30, 2025 पर 6:02 PM
Stock in Focus: सरकारी डिफेंस कंपनी को मिले ₹732 करोड़ के ऑर्डर, शेयरों पर रहेगी नजर
BEL के शेयर गुरुवार को 0.74% की गिरावट के साथ 410.20 रुपये पर बंद हुए।

Stock in Focus: सरकारी डिफेंस कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) को अक्टूबर 22, 2025 के बाद से अब तक ₹732 करोड़ के नए रक्षा ऑर्डर मिले हैं। कंपनी को मिले ये ऑर्डर कई एडवांस्ड डिफेंस और टेक्नोलॉजी सिस्टम से जुड़े हैं।

इनमें सॉफ्टवेयर डिफाइंड रेडियो (SDR), टैंक सब-सिस्टम, कम्युनिकेशन इक्विपमेंट, मिसाइल कंपोनेंट, फाइनेंशियल मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर, साइबर सिक्योरिटी सॉल्यूशंस, अपग्रेड्स, स्पेयर्स और संबंधित सर्विस शामिल हैं।

पहली पूरी तरह स्वदेशी रेडियो सिस्टम

BEL ने बताया कि सॉफ्टवेयर डिफाइंड रेडियो (SDR) देश के पहले पूरी तरह स्वदेशी रेडियो हैं, जिन्हें DRDO के साथ मिलकर डिजाइन और डेवलप किया गया है। ये अत्याधुनिक SDR मौजूदा और पुराने कम्युनिकेशन सिस्टम के साथ इंटरऑपरेबल हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें