Iran-US War ने दिया झटका, इस कंपनी ने बंद किया प्रोडक्शन, आपके पोर्टफोलियो में है शेयर?

Stock in Focus: यहां एक ऐसे स्टॉक की जानकारी दी जा रही है, जिसे ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच चल रही लड़ाई के चलते करारा झटका लगा है। घरेलू स्टॉक मार्केट पहले से ही इस युद्ध के चलते बिकवाली के माहौल से जूझ रहे हैं और अब इस कंपनी ने तो अपना प्रोडक्शन ही बंद कर दिया है। क्या आपके पोर्टफोलियो में है शेयर

अपडेटेड Mar 15, 2026 पर 3:32 PM
Story continues below Advertisement
Iran-US War से सप्लाई चेन प्रभावित हुई है। इसके चलते गैस की दिक्कतें होने लगी और Hindalco को एक वैल्यू-एडेड एलुमिनियम प्रोडक्ट एक्स्ट्रूडेड एलुमिनियम का उत्पादन रोकना पड़ा।

Iran-US War affects Hindalco: एलुमिनियम और कॉपर बनाने वाली दिग्गज कंपनी हिंडालको इंडस्ट्रीज को ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच चल रही जंग के चलते तगड़ा शॉक लगा है। कंपनी नोटिस में यह बात सामने आई है और न्यूज एजेंसी रायटर्स ने सूत्रों के हवाले से इसकी जानकारी दी है। इसका असर अब आदित्य बिड़ला ग्रुप की कंपनी के शेयरों पर दिख सकता है, जब सोमवार 16 जुलाई को स्टॉक मार्केट कारोबार के लिए खुलेगा। अभी की बात करें तो शुक्रवार 13 मार्च को बीएसई पर ढहते मार्केट में यह 6.23% की गिरावट के साथ ₹909.45 के भाव (Hindalco Share Price) पर बंद हुआ था।

Iran-US War के चलते कैसा झटका लगा Hindalco को?

ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच चल रही लड़ाई ने सप्लाई चेन को तगड़ा झटका दिया है। इसके चलते गैस की दिक्कतें होने लगी और हिंडालको इंडस्ट्रीज को एक वैल्यू-एडेड एलुमिनियम प्रोडक्ट एक्स्ट्रूडेड एलुमिनियम का उत्पादन रोकना पड़ा। कंपनी नोटिस के मुताबिक आदित्य बिरला समूह के स्वामित्व वाली मेटल प्रोड्यूसर ने 11 मार्च को अपने सभी एक्स्ट्रूडेड एलुमिनियम ग्राहकों के लिए फोर्स मेज्योर यानी अप्रत्याशित घटना का ऐलान किया। एक्स्ट्रूडेड एलुमिनियम का इस्तेमाल कंस्ट्रक्शन, इलेक्ट्रिक वेईकल्स (EVs), इलेक्ट्रॉनिक्स और सोलर पैनल में होता है।


बता दें कि अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के चलते भारत दशकों के सबसे भीषण गैस संकट से जूझ रहा है, और सरकार ने आम लोगों को एलपीजी की किल्लत न हो, इसके लिए कमर्शियल गैस की सप्लाई में कटौती की है। ऐसे में नोटिस के मुताबिक हिंडालको का कहना है कि यह इसके असर को कम करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए हैं और आगे भी ऐसा करती रहेगी। न्यूज एजेंसी रायटर्स को सूत्रों ने बताया कि हिंडालको ने एक्स्ट्रूडेड एलुमिनियम का उत्पादन रोका है लेकिन एलुमिनियम स्मेल्टर चालू है।

एक साल में कैसी रही हिंडालको के शेयरों की चाल?

हिंडालको इंडस्ट्रीज के शेयरों ने कम समय में ही निवेशकों की ताबड़तोड़ कमाई कराई है। पिछले साल 7 अप्रैल 2025 को बीएसई पर यह ₹546.25 के भाव पर था जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। इस निचले स्तर से 9 ही महीने में यह 88.49% उछलकर 20 जनवरी 2026 को ₹1029.60 पर पहुंच गया जोकि इसके शेयरों के लिए रिकॉर्ड हाई लेवल है।

Stock in Focus: ₹100 करोड़ की बड़ी राहत, अब इस स्टॉक में तेज हलचल की गुंजाइश

₹9240 से शुरू किया बिजनेस, अब ₹57 करोड़ कमा रही हैं चीन की यह सिंगल मदर, ऐसे खड़ा किया कपड़ों का एंपायर

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।