Stock in Focus: RPG Group की इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी KEC International को ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन (T&D) कारोबार में ₹1,476 करोड़ के नए ऑर्डर मिले हैं। ये ऑर्डर भारत, मिडिल ईस्ट, अफ्रीका और अमेरिका के प्रोजेक्ट्स से जुड़े हैं।
Stock in Focus: RPG Group की इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी KEC International को ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन (T&D) कारोबार में ₹1,476 करोड़ के नए ऑर्डर मिले हैं। ये ऑर्डर भारत, मिडिल ईस्ट, अफ्रीका और अमेरिका के प्रोजेक्ट्स से जुड़े हैं।
सऊदी अरब में मिला बड़ा प्रोजेक्ट
KEC International को सऊदी अरब में 380 kV ट्रांसमिशन लाइन, सबस्टेशन और एक्स्ट्रा हाई वोल्टेज (EHV) केबलिंग से जुड़ा प्रोजेक्ट मिला है। यह सऊदी अरब में कंपनी को मिला अब तक का सबसे बड़ा कंपोजिट T&D ऑर्डर बताया जा रहा है।
इसके अलावा कंपनी को अफ्रीका में 132 kV ट्रांसमिशन लाइन प्रोजेक्ट भी मिला है। वहीं भारत और अमेरिका में टावर सप्लाई के ऑर्डर मिले हैं। अमेरिका में कंपनी को हार्डवेयर और पोल सप्लाई का ऑर्डर भी हासिल हुआ है।
वैश्विक बाजार में बढ़ता निवेश
KEC International के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO विमल केजरीवाल ने कहा कि अलग-अलग क्षेत्रों से मिले ये ऑर्डर दिखाते हैं कि दुनिया भर में T&D सेक्टर में निवेश जारी है।
उन्होंने कहा कि मौजूदा भू-राजनीतिक हालात के बावजूद सऊदी अरब में मिला बड़ा ऑर्डर इस बात का संकेत है कि मिडिल ईस्ट में बिजली ट्रांसमिशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर निवेश जारी है। वहीं अफ्रीका से मिला ऑर्डर वहां इस सेक्टर में धीरे-धीरे सुधार का संकेत देता है।
ऑर्डर बुक और मजबूत
इन नए ऑर्डर के बाद KEC International की अंतरराष्ट्रीय T&D ऑर्डर बुक और मजबूत हो गई है। चालू वित्त वर्ष में अब तक कंपनी को कुल मिलाकर करीब ₹22,800 करोड़ के ऑर्डर मिल चुके हैं।
इससे पहले फरवरी में कंपनी ने विभिन्न कारोबार से ₹1,002 करोड़ के नए ऑर्डर मिलने की जानकारी दी थी।
डेटा सेंटर कारोबार पर भी फोकस
तीसरी तिमाही की कमाई के दौरान कंपनी ने बताया था कि उसने भारत में 5 डेटा सेंटर प्रोजेक्ट पूरे किए हैं और नए प्रोजेक्ट्स के लिए बोली लगा रही है।
कंपनी का लक्ष्य अगले कुछ वर्षों में डेटा सेंटर से सालाना करीब ₹1,000 करोड़ का राजस्व हासिल करना है। इसमें मुख्य रूप से सिविल कंस्ट्रक्शन का काम शामिल होगा। कंपनी को उम्मीद है कि FY27 तक हर साल ऑर्डर इनफ्लो ₹30,000 करोड़ से ज्यादा हो सकता है।
Jal Jeevan Mission से भी उम्मीद
इस बीच कंपनी का शेयर भी चर्चा में रहा क्योंकि केंद्रीय कैबिनेट ने Jal Jeevan Mission को 2028 तक बढ़ाने और इसके लिए ₹8.69 लाख करोड़ के बजट को मंजूरी दी है।
कंपनी का मानना है कि इस फैसले से सेक्टर में फंडिंग बढ़ेगी और करीब ₹800 करोड़ के बकाया भुगतान मिलने में भी मदद मिल सकती है।
KEC International के शेयरों का हाल
KEC International का शेयर बुधवार को BSE पर 1.97% बढ़कर ₹547.80 पर बंद हुआ। पिछले 1 महीने में स्टॉक 11.89% गिरा है। वहीं, 6 महीने में यह 36.13% टूटा है। कंपनी का मार्केट कैप 14.57 हजार करोड़ रुपये है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।