Stock in Focus: लेंसकार्ट सॉल्यूशंस लिमिटेड ने जानकारी दी है कि उसकी सहायक कंपनी Lenskart Solutions Pte. Ltd., सिंगापुर ने एक निवेश को मंजूरी दी है। यह निवेश दक्षिण कोरिया की ऑप्टिकल मशीनरी स्टार्टअप iiNeer Corp. Ltd में किया जाएगा। इसके तहत कंपनी 29.24 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी। निवेश की रकम KRW 3 बिलियन है। यह इंडियन करेंसी में करीब ₹18.6 करोड़ बैठती है।
