Get App

Stock in Focus: स्मॉलकैप कंपनी को मिला ₹929 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, शेयरों पर रहेगी नजर

Stock in Focus: टेलीकॉम इंफ्रा सॉल्यूशंस कंपनी को MSPGCL से ₹929 करोड़ का बड़ा ऑर्डर मिला है। इसमें 200 MWAC सोलर प्लांट और तीन साल का O&M शामिल है। कंपनी के शेयर अपने इश्यू प्राइस के आसपास ट्रेड कर रहे हैं। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Nov 17, 2025 पर 7:32 PM
Stock in Focus: स्मॉलकैप कंपनी को मिला ₹929 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, शेयरों पर रहेगी नजर
Pace Digitek का शेयर सोमवार को BSE पर 2.72% की गिरावट के साथ ₹212.85 पर बंद हुआ।

Stock in Focus: टेलीकॉम इंफ्रा सॉल्यूशंस कंपनी Pace Digitek Ltd ने बताया कि उसे महाराष्ट्र स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड (MSPGCL) से ₹929.76 करोड़ (टैक्स सहित) का ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर सोमवार (17 नवंबर) को मिला।

200 MWAC सोलर प्लांट की जिम्मेदारी

इस कॉन्ट्रैक्ट में 200 MWAC ग्रिड-कनेक्टेड ग्राउंड-माउंटेड सोलर PV प्लांट का डिजाइन, इंजीनियरिंग, मैन्युफैक्चरिंग, सप्लाई, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग शामिल है।

साथ ही STU सबस्टेशन तक पावर इवैक्यूएशन सिस्टम बनाना और तीन साल तक O&M (ऑपरेशन और मेंटेनेंस) संभालना भी कंपनी की जिम्मेदारी होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें