Buzzing Stocks in News: सेंसेक्स और निफ्टी के आज 14 अक्टूबर को लगभग सपाट खुलने की उम्मीद है। गिफ्ट निफ्टी से मिल रहे संकेतों के मुताबिक, निफ्टी इंडेक्स आज करीब 4 अंकों की मामूली गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत कर सकता है। इस बीच आइए उन 15 शेयरों पर एक नजर डालते हैं, जिनमें आज के कारोबार के दौरान खबरों के दम पर सबसे अधिक हलचल देखने को मिल सकती है। इन शेयरों में पीएनसी इंफ्राटेक से लेकर जेएसडब्ल्यू एनर्जी तक शामिल हैं।
