Get App

Stock in Focus: ₹100 करोड़ की बड़ी राहत, अब इस स्टॉक में तेज हलचल की गुंजाइश

Stock in Focus: इस समय स्टॉक मार्केट में काफी कोहराम छाया हुआ है। ईरान और अमेरिका-इजरायल की लड़ाई में सेंसेक्स और निफ्टी 50 लगातार टूट रहे हैं और इस महीने अब तक 8% फिसल चुके हैं। आगे भी दबाव की आशंका बनी हुई है। इन सबके बीच अब जब सोमवार को जब मार्केट खुलेगा तो इस स्टॉक पर खास वजह से नजर रहेगी क्योंकि इसे ₹100 करोड़ की बड़ी राहत मिली है। जानिए डिटेल्स

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Mar 15, 2026 पर 2:01 PM
Stock in Focus: ₹100 करोड़ की बड़ी राहत, अब इस स्टॉक में तेज हलचल की गुंजाइश
Stock in Focus: पब्लिक सेक्टर की शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (SCI) को बड़ी राहत मिली है। कंपनी को यह राहत टैक्स से जुड़े एक मामले में मिली है जिसके तहत ₹160.37 करोड़ की जीएसटी डिमांड अब घटकर महज ₹60.07 करोड़ रह गई। (File Photo- Pexels)

Stock in Focus: पब्लिक सेक्टर की शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (SCI) को बड़ी राहत मिली है जिसका असर सोमवार को जब स्टॉक मार्केट खुलेगा तो इसके शेयरों की चाल पर दिख सकता है। कंपनी को यह राहत टैक्स से जुड़े एक मामले में मिली है जिसके तहत ₹160.37 करोड़ की जीएसटी डिमांड अब घटकर महज ₹60.07 करोड़ रह गई। ₹100 करोड़ की यह राहत शेयरों पर क्या असर डालेगा, इसका पता तो जब स्टॉक मार्केट खुलेगा, तब पता चलेगा। अभी की बात करें तो शुक्रवार 13 मार्च को ढहते मार्केट में बीएसई पर यह 4.67% की गिरावट के साथ ₹238.90 (Shipping Corporation Share Price) पर बंद हुआ था।

Shipping Corporation को लेकर क्या है पूरा मामला?

शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने शुक्रवार 13 मार्च को एक्सचेंज फाइलिंग में खुलासा किया कि इसे मुंबई के ज्वाइंट कमिश्नर ऑफ स्टेट टैक्स (अपील-6) से ₹60.07 करोड़ का रिवाइज्ड जीएसटी डिमांड मिला है। इसमें ₹29.09 करोड़ के टैक्स कंपोनेंट के साथ-साथ ब्याज और पेनाल्टी भी शामिल है। जीएसटी डिमांड में यह रिविजन कंपनी के अपील पर आई है जिसे डिप्टी कमिश्नर ऑफ स्टेट टैक्स के ₹160.37 करोड़ के डिमांड के खिलाफ फाइल किया गया था। इसमें ₹77.66 करोड़ के टैक्स कंपोनेंट के साथ-साथ ब्याज और पेनाल्टी शामिल थी। यह डिमांड इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) और जीएसटीआर-2ए फाइलिंग्स के मैच नहीं होने के चलते बनी है।

अब जब टैक्स डिमांड में रिविजन हुआ है तो फिलहाल कंपनी आदेश को रिव्यू कर रही है और इसके खिलाफ अपील के लिए सभी संभावनाओं पर विचार कर रही है। कंपनी का मानना है कि उसका पक्ष काफी मजबूत है। कंपनी ने इस मामले का खुलासा 29 अगस्त 2024 को किया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें