Stock in Focus: 1 साल में 32% गिरा स्टॉक, अब मिला ₹4038 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट; शेयरों पर रहेगी नजर

Stock in Focus: लॉजिस्टिक्स कंपनी को SECL से 4038 करोड़ रुपये का बड़ा माइनिंग कॉन्ट्रैक्ट मिला है। एक साल में शेयर 32 फीसदी टूट चुका है। ऐसे में नए ऑर्डर से स्टॉक में हलचल दिख सकती है। जानिए डिटेल।

अपडेटेड Jan 12, 2026 पर 8:46 PM
Story continues below Advertisement
Sical Logistics Ltd का शेयर 12 जनवरी को BSE पर 0.94 फीसदी की तेजी के साथ ₹87.65 पर बंद हुआ।

Stock in Focus: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी Sical Logistics को South Eastern Coalfields Ltd (SECL) से ₹4,038 करोड़ का प्रोजेक्ट मिला है। इसके लिए कंपनी को लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस (LoA) मिला है। यह प्रोजेक्ट छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में स्थित Porda Chimtapani ओपन कास्ट माइनिंग प्रोजेक्ट से जुड़ा है।

4,214 दिनों में होगा प्रोजेक्ट पूरा

यह कॉन्ट्रैक्ट एक घरेलू सरकारी इकाई की ओर से दिया गया है। इसे 4,214 दिनों की अवधि में पूरा किया जाएगा। Sical Logistics इस प्रोजेक्ट को टेंडर में तय सभी शर्तों और तकनीकी स्पेसिफिकेशंस के अनुसार अंजाम देगी।


कंपनी ने साफ किया है कि Sical Logistics के प्रमोटर, प्रमोटर ग्रुप या ग्रुप कंपनियों का SECL में कोई भी हित नहीं है। इसी वजह से इस कॉन्ट्रैक्ट को रिलेटेड पार्टी ट्रांजैक्शन नहीं माना जाएगा।

1955 से लॉजिस्टिक्स सेक्टर में मौजूद

Sical Logistics की स्थापना वर्ष 1955 में हुई थी। यह भारत की एक प्रमुख इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक्स सर्विस प्रोवाइडर कंपनी है। साल 2023 में कंपनी का अधिग्रहण दिल्ली स्थित Pristine Malwa Logistics Park Pvt Ltd ने किया था।

माइनिंग और ड्रेजिंग में मजबूत पकड़

Sical Logistics फिलहाल मध्य प्रदेश में Northern Coalfields Ltd और ओडिशा में Mahanadi Coalfields Ltd के लिए माइनिंग प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है। इसके अलावा, Sical के पास एक कटर सक्शन ड्रेजर है, जो इस समय भारत के पूर्वी तट पर Ramayapatnam पोर्ट में ड्रेजिंग कार्य में लगा हुआ है।

साल 2022 में कंपनी ने पुदुचेरी के यनम में ONGC पाइपलाइन निर्माण से जुड़ा ड्रेजिंग प्रोजेक्ट भी सफलतापूर्वक पूरा किया था। माइनिंग और ड्रेजिंग के अलावा, कंपनी ने कंटेनर फ्रेट स्टेशन, वेयरहाउसिंग और थर्ड-पार्टी लॉजिस्टिक्स (3PL) जैसे बिजनेस सेगमेंट में भी विस्तार किया है।

Sical Logistics के शेयरों का हाल

Sical Logistics Ltd का शेयर 12 जनवरी को BSE पर 0.94 फीसदी की तेजी के साथ ₹87.65 पर बंद हुआ। पिछले 6 महीने में स्टॉक 28.31% गिरा है। वहीं, 1 साल में इसने 32.55% नेगेटिव रिटर्न दिया है। कंपनी का मार्केट कैप 571.91 रुपये है।

PSU stock rally: गिरावट वाले बाजार में भी 17% तक उछला इस सरकारी कंपनी का स्टॉक, ₹58 है भाव

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।