Stock in Focus: वेलस्पून कॉर्प लिमिटेड (WCL) को विदेश में एक बड़ा ऑर्डर हासिल किया है। यह ऑर्डर वेलस्पून कॉर्प की सहयोगी कंपनी East Pipes Integrated Company for Industry (EPIC) को मिला है। EPIC सऊदी अरब में लिस्टेड है। इसने Saudi Water Authority के साथ स्टील पाइप के निर्माण और सप्लाई के लिए एक बड़ा कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। यह जानकारी EPIC ने Saudi Stock Exchange को दी है।
