Get App

Stock In Invest: मेटल शेयरों में आज दिखेगा एक्शन, इंडस टावर पर फोकस से बनेगा पैसा

Stock In Invest: ब्रोकरेज का मानना है कि कमोडिटी के भाव 6-12 महीने में बढ़ सकते हैं। इसके अलावा एलुमिनियम को लेकर ब्रोकरेज का कहना है कि एलुमिना की मजबूत कीमतें और पैकेजिंग में बढ़ती मांग से हिंडाल्को जैसी एलुमिनियम कंपनियों को इसका फायदा मिलेगा।

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 20, 2024 पर 9:46 AM
Stock In Invest: मेटल शेयरों में आज दिखेगा एक्शन, इंडस टावर पर फोकस से बनेगा पैसा
अनुज सिंघल ने इंडसइंड टावर को पसंद किया है। उनका कहना है कि स्टॉक में कल ज्यादा गिरावट आई थी जो कि नहीं आनी चाहिए।

19 सितंबर को भारतीय इक्विटी इंडेक्सों में मजबूती देखने को मिली और निफ्टी आज 25,400 के आसपास रहा। वहीं आज ग्लोबल मार्केट से शानदार संकेत मिल रहे है। एशिया में निक्केई 2 परसेंट से ज्यादा चढ़ा है। गिफ्ट निफ्टी भी चौथाई परसेंट मजबूत नजर आ रहा है। ऐसे में सीएनबीसी-आवाज के अनुज सिंघल ने भारतीय बाजार पर आज के लिए रणनीति बताते हुए कहा कि अनुज सिंघल ने कहा कि जबतक निफ्टी 25,150-25,250 को बचा रहा है तबतक टेक्सचर सही है। बाजार के बेसिक टेक्सचर का आज बड़ा टेस्ट है। अगर आज बाजार दिन के शिखर पर बंद हुआ तो बड़ी रैली पक्की समझें। अगर आज बाजार दिन के निचले स्तर पर बंद हुआ तो लॉन्ग सौदों में मुनाफावसूली करें। ऐसे में बिग स्टॉक्स के तौर पर अनुज सिंघल ने कुछ ऐसे शेयरों का चुनाव किया है जिनमें पूरे दिन हचलच देखने को मिल सकती हैं। तो आइए डालते है उनके बिग स्टॉक्स पर एक नजर।

मेटल शेयरों पर मैक्वायरी(GREN)

अनुज सिंघल का कहना है कि आज मेटल शेयरों पर ब्रोकरेज फर्म बुलिश नजर आ रहे है । ब्रोकरेज ने जेएसडब्ल्यू स्टील को अपग्रेड कर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है और कोल इंडिया, जिंदल स्टील एंड पावर और टाटा स्टील का टारगेट प्राइस बढ़ा दिया है। जेएसडब्ल्यू स्टील की बात करें तो ब्रोकरेज ने इसकी रेटिंग को अपग्रेड कर आउटपरफॉर्म कर दिया और टारगेट प्राइस 884 रुपये से बढ़ाकर 1,077 रुपये कर दिया। हिंडाल्को का भी टारगेट प्राइस ब्रोकरेज ने 597 रुपये से बढ़ाकर 760 रुपये कर दिया है। जिंदल स्टील एंड पावर के शेयर का टारगेट प्राइस 1,070 रुपये से बढ़ाकर 1,170 रुपये और टाटा स्टील का टारगेट प्राइस भी 162 रुपये से बढ़ाकर 171 रुपये कर दिया गया है। ब्रोकरेज ने कॉस्ट कंट्रोल और वॉल्यूम ग्रोथ के चलते कोल इंडिया को आउटपरफॉर्म रेटिंग दिया है और टारगेट प्राइस 465 रुपये से बढ़ाकर 541 रुपये कर दिया है।

ब्रोकरेज का मानना है कि कमोडिटी के भाव 6-12 महीने में बढ़ सकते हैं। इसके अलावा एलुमिनियम को लेकर ब्रोकरेज का कहना है कि एलुमिना की मजबूत कीमतें और पैकेजिंग में बढ़ती मांग से हिंडाल्को जैसी एलुमिनियम कंपनियों को इसका फायदा मिलेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें