बैंक निफ्टी: क्या लीडरशिप लेगा? ये बड़ा सवाल है क्योंकि बैंक निफ्टी सितंबर महीने में 3.3 फीसदी बढ़ा है। जबकि, निफ्टी ने 0.7 फीसदी के तेजी दिखाई है और हैवीवेट इंडेक्स आईटी इस महीने 2 फीसदी टूटा है। अब ये भी सवाल है कि बैंक निफ्टी में डबल टॉप का रिस्क है? क्योंकि गुरुवार का शिखर 53353 था और ऑल टाइम हाई लेवल 53357 है।
All-time high: कितने दूर, कितने पास
अनुज सिंघल ने कहा कि कल बैंक निफ्टी की क्लोजिंग तीसरी सबसे बढ़िया थी। सिर्फ तीसरी बार बैंक निफ्टी 53,000 के ऊपर बंद हुआ। All-time high का पहली कोशिश ज्यादातर फेल हो जाती है। All-time high की दूसरी कोशिश सफल रहती है। नया हाई छूने के बाद बैंक निफ्टी 2000 अंक और चल सकता है।
बैंक निफ्टी चल क्यों रहा है? इस सवाल का जवाब देते हुए अनुज सिंघल ने कहा कि बैंक निफ्टी के ज्यादातर प्राइवेट बैंक अंडरवैल्यू है। HDFC बैंक, एक्सिस, कोटक बैंक अपने mean वैल्युएशन से नीचे कारोबार कर रहे है। ICICI बैंक के वैल्युएशन बेहतर लेकिन फिर भी अंडरपरफॉर्म कर रहा है।
बाजार में अब आगे क्या करना चाहिए? इसके जवाब में सीएनबीसी-आवाज़ के अनुज सिंघल ने कहा ग्लोबल संकेत पॉजिटिव और US बाजार में बड़ी तेजी देखने को मिल रही है। US में लेबर मार्केट डाटा काफी मजबूत आया है। 2024 में S&P 500 ने 39वीं बार All-time high बनाया। इधर ब्रेंट क्रूड के भाव एक बार फिर $75/bbl के पास पहुंचे है। बैंक ऑफ जापान का आज का फैसला काफी अहम है।
अनुज सिंघल ने कहा कि जबतक निफ्टी 25,150-25,250 को बचा रहा है तबतक टेक्सचर सही है। बाजार के बेसिक टेक्सचर का आज बड़ा टेस्ट है। अगर आज बाजार दिन के शिखर पर बंद हुआ तो बड़ी रैली पक्की समझें। अगर आज बाजार दिन के निचले स्तर पर बंद हुआ तो लॉन्ग सौदों में मुनाफावसूली करें। पिछले 2 दिन से IT शेयर आश्चर्यजनक तरीके से कमजोर हुए। कल बिना किसी तर्क के IT शेयरों में कमजोरी रही। निफ्टी का बड़ा ट्रेंड अभी भी तेजी का है और इसके 27,272 का लक्ष्य रखा है। बेस केस में निफ्टी 2024 को खत्म 27,272 लक्ष्य के साथ कर सकता है। बाजार के लिए एक रिस्क जो खुल रहा है वो विधानसभा चुनावों के नतीजे हैं।
अनुज सिंघल ने निफ्टी पर आज की रणनीति पर बात करते हुए कहा कि निफ्टी का पहला रजिस्टेंस 25,500-25,550 (ऑप्शन के मुताबिक) रहा है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 25,600-25,650 (All-time high) पर है। पहला सपोर्ट 25,350-25,400 (कल का निचला स्तर, ऑप्शन के मुताबिक) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 25,150-25,250 (सबसे अहम स्तर) पर है। लॉन्ग रहें, 25,250 का सख्त SL (क्लोजिंग) रखें। आज कोई भी नई लॉन्ग पोजीशन नहीं लें। कोई भी नई पोजीशन सख्ती से सिर्फ इंट्राडे के लिए होगी। आखिरी घंटे में फैसला लेंगे कि ट्रेड कैरी करना है या नहीं।
निफ्टी के मुकाबले निफ्टी बैंक एक पायदान बेहतर नजर आ रहा है। बैंक निफ्टी का पहला रजिस्टेंस 53,350-53,400 (All time high) पर है। बड़ा रजिस्टेंस 53,500-53,692 (ऑप्शन के मुताबिक) पर है। लॉन्ग रहें, 52,850 का सख्त SL (क्लोजिंग) पर रखें। पहला सपोर्ट 52,850-52,900 (कल का निचला स्तर) पर है। बड़ा सपोर्ट 52,500-52,750 (ऑप्शन के मुताबिक) है। नई पोजीशन के लिए पहले घंटे का इंतजार करें और फिर फैसला लें।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।