Stock in News: ढहते मार्केट में अपर सर्किट, ₹2400 करोड़ के ऑर्डर बुक से यह शेयर पहुंचा नए हाई पर

Stock in News: एक तरफ शुरुआती कारोबार में आज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) करीब 1% तक टूट गए तो दूसरी तरफ ₹2400 करोड़ के ऑर्डर बुक पर इस कंपनी के शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए जोकि इसके शेयरों के लिए रिकॉर्ड हाई लेवल भी है। पांच महीने से भी कम समय में इसने निवेशकों का पैसा करीब 4 गुना बढ़ाया है। चेक करें कि क्या यह स्टॉक आपके पोर्टफोलियो में है

अपडेटेड Jun 08, 2026 पर 12:00 PM
DEE Development ने आज एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी कि मई महीने में इसे ₹631.91 करोड़ का ऑर्डर मिला जिसके बाद इसका टोटल ऑर्डर बुक ₹2,433.90 करोड़ पर पहुंच गया।

DEE Development Engineers Share Price: पाइपिंग सिस्टम बनाने वाली डी डेवलपमेंट इंजीनियर्स के शेयर आज ऐसे मार्केट में रॉकेट बन गए, जब शुरुआती कारोबार में इक्का-दुक्का जगहों पर छोड़ चौतरफा बिकवाली की आंधी चली। शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) करीब 1% फिसल गए। वहीं दूसरी तरफ डी डेवलपमेंट इंजीनियर्स ने आज एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी कि मई महीने में इसे ₹631.91 करोड़ का ऑर्डर मिला जिसके बाद इसका टोटल ऑर्डर बुक ₹2,433.90 करोड़ पर पहुंच गया। इसने कंपनी के शेयरों की चमक बढ़ा दी और रॉकेट की स्पीड से करीब 5% उछलकर रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। फिलहाल बीएसई पर यह 4.41% की बढ़त के साथ ₹704.00 पर है। इंट्रा-डे में यह 5% चढ़कर ₹707.95 के अपर सर्किट पर पहुंचा था जो इसके शेयरों के लिए रिकॉर्ड हाई लेवल है।

DEE Development को मिले मई में ताबड़तोड़ ऑर्डर्स

डी डेवलपमेंट ने आज एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी कि मई महीने में इसे ₹631.91 करोड़ के मजबूत ऑर्डर मिले। मई महीने की शुरुआत में इसका ऑर्डर बुक ₹1,909.82 करोड़ का था और मई के आखिरी में यह ₹2,433.90 करोड़ पर पहुंच गया। कंपनी ने मई में ₹107.83 करोड़ के ऑर्डर पूरे किए। इस वित्त वर्ष 2027 के पहले दो महीने में कंपनी को ₹681.85 करोड़ के ऑर्डर मिले और इसने ₹177.51 करोड़ के ऑर्डर पूरे किए। कंपनी के लिए सबसे दमदार सेगमेंट पाइपिंग सेगमेंट बना रहा।


कंपनी के लिए सबसे दमदार सेगमेंट पाइपिंग सेगमेंट बना रहा जिसमें पावर इंडस्ट्री की कंपनियों से इसे मई में ₹274.79 करोड़, ऑयल एंड गैस इंडस्ट्री से 358.49 करोड़ के ऑर्डर्स मिले। मई महीने के आखिरी में पावर इंडस्ट्री से कुल ऑर्डर बुक ₹1,251.42 करोड़ और ऑयल एंड गैस इंडस्ट्री से ₹881.18 करोड़ पर पहुंच गया। वहीं पाइपिंग सेगमेंट में इसकी विदेशी इकाई डी थाईलैंड को पावर इंडस्ट्री की कंपनियों से मई में ₹3.22 करोड़ के ऑर्डर्स मिले और इसका कुल ऑर्डर बुक ₹184.76 करोड़ पर पहुंच गया। हैवी फैब्रिकेशन सेगमेंट में कंपनी डी फैब्रिकॉम इंडिया को मई में पावर इंडस्ट्री की कंपनियों से ₹2.84 करोड़ के ऑर्डर्स मिले और इसका ऑर्डर बुक ₹110.20 करोड़ पर पहुंच गया।

अब तक कैसी रही शेयरों की चाल?

डी डेवलपमेंट इंजीनियर्स के शेयरों ने निवेशकों की ताबड़तोड़ कमाई कराई है। इसके शेयर ₹418 करोड़ के आईपीओ के तहत निवेशकों को ₹203 के भाव पर जारी हुए थे और 26 जून 2024 को मार्केट में इसकी करीब 67% प्रीमियम पर एंट्री हुई थी। उठा-पटक के साथ 8 महीने में ही यह 17.93% टूटकर 18 फरवरी 2025 को बीएसई पर ₹166.60 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया। इस निचले स्तर पर शेयर संभल गया लेकिन रफ्तार सुस्त रही और इस साल 27 जनवरी 2026 को यह एक साल के निचले स्तर ₹183.35 पर था। एक साल के इस निचले स्तर से पांच ही महीने में यह 286.12% उछलकर आज 8 जून 2026 को ₹707.95 के रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंच गया यानी कि महज पांच ही महीने में निवेशकों का पैसा करीब चार गुना बढ़ गया।

DEE Development Engineers IPO Listing: पाइपिंग सॉल्यूशंस कंपनी की धांसू एंट्री, स्टॉक 67% प्रीमियम पर लिस्ट

Adani Group Stocks: अदाणी समूह के शेयरों में संस्थागत निवेशकों ने की 15000 करोड़ की खरीदारी, ब्रोकरेज से जानिए आगे कैसी रह सकती है इनकी चाल

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।