Get App

Stock In News : MSRDC मामले में HDFC बैंक का बड़ा एक्शन, 1% टूटा शेयर

HDFC Bank Share Price : HDFC Bank में बड़ा एक्शन देखने को मिला है। MSRDC मामले में MD & CEO शशिधर जगदीशन समेत CFO और रिटेल असेट हेड पर 1-1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। बैंक ने कहा है कि यह मामला बीजनेस ओवररीच का है। गलत नीयत का नहीं है। RBI को भी इसकी जानकारी दी जाएगी

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jul 28, 2026 पर 11:52 AM
Stock In News : MSRDC मामले में HDFC बैंक का बड़ा एक्शन, 1% टूटा शेयर
HDFC Bank share : बैंक ने कहा है कि RBI के लागू निर्देशों के किसी भी उल्लंघन को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने तीन सीनियर कर्मचारियों को चेतावनी पत्र जारी करने और 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाने का फैसला किया है

HDFC Bank Share Price : मंगलवार को सुबह के कारोबार में HDFC बैंक के शेयरों में गिरावट आई है। इस प्राइवेट बैंक ने बताया है कि महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (MSRDC) के साथ अपने समझौते की आंतरिक समीक्षा के बाद,बैंक के बोर्ड ने मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO शशिधर जगदीशन,CFO श्रीनिवासन वैद्यनाथन और ग्रुप हेड(रिटेल एसेट्स)अरविंद वोहरा पर जुर्माना लगाया है। फिलहाल, NSE पर यह स्टॉक 0.89 फीसदी गिरकर 732.95 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है।

HDFC बैंक ने 27 जुलाई को बताया कि बोर्ड की सिफारिश पर जगदीशन्,वैद्यनाथन और वोहरा पर 1-1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। यह फैसला 2017 और 2021 में डिपॉज़िट जुटाने के लिए MSRDC के साथ किए गए समझौते कि आंतरिक समीक्षा के बाद लिया गया है।

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में HDFC बैंक ने कहा है कि इंडिपेंडेंट डायरेक्टर्स की स्पेशल डिसिप्लिनरी कमिटी की बैठक के दौरान बोर्ड को ऐसी कोई ठोस बात नहीं मिली जिससे यह साबित हो सके कि कोई गलत इरादे वाली कार्रवाई,निजी फायदा उठाने की कोशिश या अनुचित मकसद था। हालांकि,बैंक ने कहा कि इसमें शामिल कर्मचारियों का व्यवहार बिज़नेस के दायरे से बाहर जाकर काम करने (बिज़नेस ओवररीच) जैसा था।

बैंक ने आगे कहा है कि RBI के लागू निर्देशों के किसी भी उल्लंघन को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने तीन सीनियर कर्मचारियों (मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO,चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर और ग्रुप हेड -रिटेल एसेट्स) को चेतावनी पत्र जारी करने और 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाने का फैसला किया है। बाकी कर्मचारियों को चेतावनी पत्र जारी करने का निर्णय लिया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें