Stock Market: निफ्टी के लिए 22,450 का लेवल अहम, इस स्टॉक में बन सकता है मुनाफा

आशीष बहेती ने कहा कि बाजार में हर मिनट, हर सेकेंड में आई सकारात्मक या नकारात्मक खबरों का इपेक्ट देखने को मिल रहा है। इंडिया विक्स बुधवार के सेंशन में 21 के पार बंद हुआ है। जिससे यह साफ दिखाई देता है कि बाजार में अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है

अपडेटेड Apr 10, 2025 पर 8:10 AM
Story continues below Advertisement
बैंक निफ्टी में भी कंडिशन कॉल की सलाह है। बैंक निफ्टी में 50,400 के ऊपरी लेवल पर ही खरीदारी की सलाह होगी।

खराब ग्लोबल संकेतों से बाजार में 9 अप्रैल को काफी प्रेशर रहा। सेंसेक्स-निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 380 प्वाइंट गिरकर 73848 पर और निफ्टी 137 प्वाइंट गिरकर 22399 पर बंद हुआ। हालांकि मिडकैप- स्मॉलकैप इंडेक्स नीचे से सुधरकर बंद हुआ। आज के बाजार में सबसे ज्यादा गिरावट IT, फार्मा, रियल्टी, मेटल शेयरों में देखी गई। एनर्जी, निफ्टी बैंक इंडेक्स भी फिसलकर बंद हुए। वहीं FMCG, कंज्यूमर ड्यूरेबल इंडेक्स में तेजी रही।

बता दें कि आज 10 अप्रैल को शेयर मार्केट बंद रहेगा। गुरुवार को महावीर जयंती के कारण स्टॉक मार्केट बंद रहने वाला है। आज NSE, BSE और MCX में कारोबार नहीं होगा। ऐसे में शुक्रवार (10 अप्रैल) को बाजार की चाल कैसी रह सकती है और किन स्टॉक्स में मुनाफा बन सकता है। इसी पर बात करते हुए AshishBahety.com के Founder आशीष बहेती ने कहा कि बाजार में हर मिनट, हर सेकेंड में आई सकारात्मक या नकारात्मक खबरों का इपेक्ट देखने को मिल रहा है। इंडिया विक्स बुधवार के सेंशन में 21 के पार बंद हुआ है। जिससे यह साफ दिखाई देता है कि बाजार में अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है।

उन्होंने आगे कहा कि कल अगर निफ्टी 22450 के ऊपरी लेवल पर निफ्टी खुलता है और इस लेवल को होल्ड करने में समक्ष रहता है तो इसमें लॉन्ग पोजिशन बनानी की सलाह होगी। इसके लिए 22250 का स्टॉपलॉस लगाए। अगर निफ्टी 22450 के लेवल को होल्ड करता है तो निफ्टी 22,900 तक के लेवल देखने को मिल सकते है।


इसी तरह बैंक निफ्टी में भी कंडिशन कॉल की सलाह है। बैंक निफ्टी में 50,400 के ऊपरी लेवल पर ही खरीदारी की सलाह होगी। 50,200 का स्टॉपलॉस लगाए। बैंक निफ्टी ऊपर की तरफ 51,000 का स्तर दिखा सकता है।

किस शेयर में लगाए दांव

आशीष बहेती का कहना है कि उन्हें रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर पसंद आ रहा है। उनका कहना है कि अगर निफ्टी में उछाल आनी है तो रिलायंस में तेजी आना जरूरी है। इस स्टॉक में 1130 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ इस शेयर में खरीदारी करें। रिलायंस इंडस्ट्रीज 1250 रुपये का टारगेट दिखा सकता है।

(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।