Stock Market: सेल, जेएसडब्ल्यू स्टील में दिखेगा एक्शन, ये बैंक शेयर भी आज बन सकते है बिग स्टॉक

अनुज सिंघल ने कहा कि मेटल शेयरों में अच्छा मोमेंटम देखने को मिल रहा है। 12% की सेफ गार्ड ड्यूटी पॉजिटिव रहा। 100 WMA के सपोर्ट से अच्छी खरीदारी रही।

अपडेटेड Apr 22, 2025 पर 10:22 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अनुज सिंघल को शेयर बेहद अच्छे मोमेंटम में है। पिछले तीन हफ्ते से तेजी का मूड देखने को मिला।

बाजार में तेजी का सिक्चर लगा। निचले स्तरों से शानदार रिकवरी आई। इंट्रा डे में निफ्टी 24200 के पार निकला है। बैंक निफ्टी ने नया शिखर छुआ। ऐसे में हम आज आपको ऐसे सेक्टर और शेयरों के बारे में बताएंगे जो बाजार में आपको मुनाफा कमा कर देगा। तो आइए डालते है उन शेयरों पर एक नजर जो आज के बिग स्टॉक्स के तौर पर उभर सकते हैं।आइए डालते हैं आज के बिग स्टॉक्स पर एक नजर, जो पूरे दिन एक्शन में रहेंगे।

SAIL, JSW स्टील पर फोकस (GREEN)

अनुज सिंघल ने कहा कि सरकार ने स्टील पर 12% सेफगार्ड ड्यूटी लगाई है। 5 तरह के स्टील कैटेगरी के स्टील इंपोर्ट पर ड्यूटी लगाई। स्टील पर सेफगार्ड ड्यूटी तत्काल प्रभाव से लागू होगा। डॉलर इंडेक्स में नरमी भी मेटल के लिए अच्छी है। मेटल में रिस्क रिवॉर्ड रेश्यो बहुत अच्छा रहा।

SBI, BOB, केनरा बैंक पर फोकस


RBI ने LCR फ्रेमवर्क पर अंतिम गाइडलाइंस जारी की है। रन-ऑफ रेट के नियम ड्रॉफ्ट प्रस्तावों के मुकाबले कम सख्त है। प्राइवेट बैंकों के बाद अब PSU बैंक चल सकते हैं। लिक्विडिटी कवरेज रेश्यो (LCR) गाइडलाइंस से सेंटिमेंट सुधारेंगे। इंटरनेट और मोबाइल से डिपॉजिट पर नियम कम सख्त हुए। LCR फ्रेमवर्क 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा। बैंकों की लिक्वविडिटी बढ़ेगी। इस खबर से SBI, BOB, केनरा बैंक पर फोकस लगेगा।

JSPL

अनुज सिंघल ने कहा कि मेटल शेयरों में अच्छा मोमेंटम देखने को मिल रहा है। 12% की सेफ गार्ड ड्यूटी पॉजिटिव रहा। 100 WMA के सपोर्ट से अच्छी खरीदारी रही। कल 20 WEMA भी पार हुआ। पिछले 5 दिनों से लॉन्ग बिल्ड अप या शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली।

ETERNAL

अनुज सिंघल को शेयर बेहद अच्छे मोमेंटम में है। पिछले तीन हफ्ते से तेजी का मूड देखने को मिला। शेयर कल 20 WEMA के पार निकला. कुछ दिनों से अच्छी डिलिवरी खरीदारी रही। 4 दिनों के लॉन्ग के बाद कल शॉर्ट कवरिंग बनी।

Stock Market Strategy: बाजार ने इग्नोर किया ट्रंप फैक्टर, सिक्सर लगाने की तैयारी में निफ्टी, जानें आज इंडेक्स के लिए कौन से लेवल हैं अहम

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।