Stock Market: युनाइटेड स्पिरिट्स,टाटा टेक में दिखेगा एक्शन, पीरामल, फेडरल बैंक में भी तेजी संभव

Stock Market: बाजार में आज कंसोलिडेशन का मूड दिख रहा है। निफ्टी मामूली बढ़त के साथ बिल्कुल फ्लैट हुआ। बैंक निफ्टी में भी हल्की कमजोरी रही। मिडकैप और स्मॉलकैप भी आज एक छोटी रेंज में है

अपडेटेड Jun 04, 2025 पर 10:00 AM
Story continues below Advertisement
अनुज सिंघल ने कहा कि शेयर में अच्छा प्राइस एक्शन देखने को मिला। रिलेटिव स्ट्रेंथ पर बेहद मजबूत रहा।

Stock Market:  बाजार में आज कंसोलिडेशन का मूड दिख रहा है। निफ्टी मामूली बढ़त के साथ बिल्कुल फ्लैट हुआ। बैंक निफ्टी में भी हल्की कमजोरी रही। मिडकैप और स्मॉलकैप भी आज एक छोटी रेंज में है। वहीं INDIA VIX ढ़ाई परसेंट फिसला है। ऐसे में हम आज आपको ऐसे सेक्टर और शेयरों के बारे में बताएंगे जो बाजार में आपको मुनाफा कमा कर देगा। तो आइए डालते है उन शेयरों पर एक नजर जो आज के बिग स्टॉक्स के तौर पर उभर सकते हैं।आइए डालते हैं आज के बिग स्टॉक्स पर एक नजर, जो पूरे दिन एक्शन में रहेंगे।

फोकस में ABFRL (Neutral)

फ्लिपकार्ट अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच रहा है। देखना होगा कि शेयर कौन खरीदा रहा है। डील ब्लॉक विंडो में होती है या नहीं इस पर भी नजर रहेगी। शेयर के आज बॉटम बनाने की काफी संभावना है।

फोकस में युनाइटेड स्पिरिट्स (GREEN)


RCB के IPL जीत से सेंटिमेंट सुधरेंगे। IPL जीत से ब्रांड वैल्यू काफी ज्यादा बढ़ेगी। पिछले साल RCB की ब्रांड वैल्यू 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा थी। RCB की ब्रांड वैल्यू तेजी से बढ़ने की उम्मीद है।

फोकस में टाटा टेक (NeutraL)

TPG की ओर से क्लीन आउट ट्रेड मिला। देखना होगा कि शेयर कौन खरीद रहा है। डील ब्लॉक विंडो में होती है या नहीं इस पर भी नजर होगा। शेयर के आज बॉटम बनाने की काफी संभावना है।

फोकस में सनफार्मा, SPARC (RED)

SCD-044 या Vibozilimod के फेज-2 ट्रायल खरे नहीं उतरे है। सोरोसिस की दवा में Vibozilimod का इस्तेमाल करेगा। कंपनी SCD-044 के डेवलपमेंट पर अब काम नहीं करेगी। अब कोई भी क्लिनिकल ट्रायल नहीं किए जाएं। सन फार्मा और SPARC कंपाउंड पर अगले कदम का आकलन करेंगी। दोनों कंपनियों पर निगेटिव असर होने की आशंका है। SCD-044 स्पेशियिलिटी पाइपलाइन के लिए अहम दवा मानी जा रही थी।

PEL

RBI पॉलिसी से पहले NBFCs में अच्छा मोमेंटम देखने को मिल रहा है। लगातार चौथे दिन तेजी का मूड है। डेली चार्ट पर राउंडिंग बॉटम पैटर्न बन रहा है। 6 महीने के चैनल से ब्रेकआउट के कगार पर रहा। कल करीब तीन गुना डिलिवरी वॉल्यूम रहा। 4 दिनों से वायदा में लॉन्ग बिल्ड-अप या शॉर्ट कवरिंग रही।

FEDERAL BANK

अनुज सिंघल ने कहा कि शेयर में अच्छा प्राइस एक्शन देखने को मिला। रिलेटिव स्ट्रेंथ पर बेहद मजबूत रहा। 6 महीने के चैनल से ब्रेकआउट दिखा। करीब दोगुना डिलिविरी वॉल्यूम रहा। एक तिमाही के ऊपरी स्तर पर भाव पहुंचा है। दो दिनों से वायदा में शॉर्ट कवरिंग रही।

Stock Market Strategy: RCB की जीत ट्रेडर्स के लिए सबक, बाजार में कोई भी रैली टिक नहीं पा रही, अनुज सिंघल से जानें आखिर पेंच फंसा कहां है?

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।