Stock market: SGX Nifty निफ्टी 6 अंकों की मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। इससे आज भारतीय बाजारों के भी सुस्ती के साथ खुलने की उम्मीद दिख रही है। वहीं, कल के कारोबार की बात करें तो सेंसेक्स 844 अंक यानी 1.46 फीसदी की गिरावट के साथ 57147 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 257 अंक यानी 1.5 फीसदी गिरकर 16983 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी ने कल डेली चार्ट पर एक बियरिश इंगल्फिंग कैंडलिस्टिक पैटर्न बनाया था।
आज निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 16869 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 16754 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17180 फिर 17377 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 38498 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 38285 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 39051 फिर 39389 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
आज कैसा है मार्केट सेटअप और निफ्टी-बैंक निफ्टी में क्या हो कमाई की रणनीति इस पर बात करते हुए CNBC-Awaaz के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल का कहना है कि ग्लोबल बाजार को लिए आज का दिन अहम है। आज US प्रोड्यूसर प्राइस इंडेक्स आंकड़े आएंगे। US फेडरल रिजर्व मिनट्स भी जारी होंगे। आज ही। US के रिटेल महंगाई दर के आंकड़े भी आएंगे।
ग्लोबल मार्केट के लिए बॉन्ड यील्ड और डॉलर अब भी सिरदर्द बने हुए हैं। हालांकि क्रूड में तेज गिरावट से थोड़ी राहत मिली है। घरेलू बाजार के आज के ट्रेड सेटअप की बात करें तो बाजार अब ओवरशोल्ड जोन (oversold territory) में है। पुट-कॉल रेश्यो और FII आंकड़े भी ओवरशोल्ड जोन में हैं। कमजोर सेंटिमेंट के चलते पहली रैली में बिकवाली हो सकती है। TCS के अच्छे नतीजों के बावजूद IT में बिकवाली काफी खतरनाक है।
अनुज सिंघल की राय है कि निफ्टी कल 200 DMA पर बंद हुआ है। ये 200 DMA का तीसरा टेस्ट था। तीसरी बार भी 200 DMA पर सपोर्ट नहीं लिया तो निफ्टी गिरता है। क्लोजिंग में अब 16818 काफी अहम स्तर है। 16818 के नीचे गया तो लोअर लो बनाएगा। 16818 के नीचे 16450 का रास्ता खुलता है। 17350 के ऊपर बंद हुए तभी अब मजबूती लौटेगी।
निफ्टी बैंक में अब आउटपरफॉर्मेंस के संकेत खत्म हो रहे हैं। 38,000 तक कोई खास पुट राइटिंग नहीं है। 38500 पर पहला बड़ा सपोर्ट है। 39500 और 39000 पर भारी कॉल राइटिंग देखने को मिली है। ICICI बैंक और SBI पर पैनी नजर रखें।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।