Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी
11 अक्टूबर को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 4612.67 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 2430.76 करोड़ रुपए की खरीदारी की
12 अक्टूबर को NSE पर 3 स्टॉक F&O बैन में हैं। इनमें Delta Corp, Indiabulls Housing Finance और India Cementsके नाम शामिल हैं
ग्लोबल बाजारों की कमजोरी और मंदी के बढ़ते डर ने 11 अक्टूबर को बाजार का मूड खराब कर दिया। यूएस फेड की तरफ से अगली मीटिंग में ब्याज दरों में बढ़त की आशंका ने यूरोप और एशिया को सभी बाजारों का परेशान करके रख दिया है। कल के कारोबार में सभी सेक्टोरल इंडेक्स दबाव में रहे थे। सेंसेक्स 844 अंक यानी 1.46 फीसदी की गिरावट के साथ 57147 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 257 अंक यानी 1.5 फीसदी गिरकर 16983 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी ने कल डेली चार्ट पर एक बियरिश इंगल्फिंग कैंडलिस्टिक पैटर्न बनाया था।
HDFC Securities के नागराज शेट्टी का कहना है कि ये चार्ट पैटर्न डाउनसाइड पर हाल के अपसाइड बाउंस में और उछाल की और संकेत कर रहा है। पिछले कुछ कारोबारी सत्रों के उछाल के बाद बाजार एक बार फिर से शॉर्ट टर्म के लिए 16800 के सपोर्ट की तरफ जानें गके संकेत दे रहा है। ऐसे में निफ्टी का शॉर्ट टर्म ट्रेंड कमजोर दिख रहा है। निफ्टी हमें अगले कुछ कारोबारी सत्रों में नीचे की तरफ 16800-16700 की तरफ जाता दिख सकता है। ऊपर की तरफ इसके लिए 17130-17150 पर सपोर्ट दिख रहा है।
कल दिग्गजों की तरह ही छोटे और मझोले शेयरों में भी कमजोरी देखने को मिली थी। Nifty Midcap और Smallcap इंडेक्स कल 1.7 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुए थे। वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया विक्स भी कल 4.42 फीसदी की बढ़त के साथ 20.49 का स्तर छूता दिखा था।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 16869 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 16754 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17180 फिर 17377 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
Nifty Bank
निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 38498 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 38285 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 39051 फिर 39389 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
कॉल ऑप्शन डेटा
18000 की स्ट्राइक पर 35.91 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो अक्टूबर सीरीज में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। इसके बाद 17100 पर सबसे ज्यादा 24.56 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 17000 की स्ट्राइक पर 23 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट है।
पुट ऑप्शन डेटा
17000 की स्ट्राइक पर 36.36 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो अक्टूबर सीरीज में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। इसके बाद 16000 पर सबसे ज्यादा 33.62 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 16500 की स्ट्राइक पर 24.96 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट है।
हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर
इनमें Dabur India, Syngene International, Max Financial Services, Hindustan Unilever और Larsen & Toubro के नाम शामिल हैं। हाई डिलिवारी परसेंटेज इस बात का संकेत होता है कि निवेशक उन शेयरों में रुचि दिखा रहे हैं।
FII और DII आंकड़े
11 अक्टूबर को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 4612.67 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 2430.76 करोड़ रुपए की खरीदारी की।
NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर
12 अक्टूबर को NSE पर 3 स्टॉक F&O बैन में हैं। इनमें Delta Corp, Indiabulls Housing Finance और India Cementsके नाम शामिल हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।
5 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में 5 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें Alkem Laboratories, Axis Bank, Federal Bank, Chambal Fertilizers और Honeywell Automation के नाम शामिल हैं।
80 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 10 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें India Cements, Abbott India, Indiabulls Housing Finance, Lupin और TCS के नाम शामिल हैं।
104 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 10 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें Nifty Financial, Delta Corp, IndusInd Bank, IndiaMART InterMESH और Coforge के नाम शामिल हैं।
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 8 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें Bata India, Container Corporation of India, Balkrishna Industries, Syngene International और IDFC के नाम शामिल हैं।
आज आने वाले नतीजे
Wipro, HCL Technologies, Sterling and Wilson Renewable Energy, 7NR Retail, Artson Engineering, Mangalam Industrial Finance, Mega Nirman and Industries, National Standard (India), Nxtdigital, Sanathnagar Enterprises, Standard Capital Markets औक Yash Chemex आज यानी 12 अक्टूबर को सितंबर तिमाही के नतीजे पेश करेंगे।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।