Stock Market:मंथली एक्सपायरी के दिन बाजार में रौनक देखने को मिल रही है। निफ्टी करीब 100 प्वाइंट की तेजी के साथ 23250 के पार निकला है।। बैंक निफ्टी फ्लैट कामकाज कर रहा है । ऐसे में हम आज आपको ऐसे सेक्टर और शेयरों के बारे में बताएंगे जो बाजार में आपको मुनाफा कमा कर देगा। तो आइए डालते है उन शेयरों पर एक नजर जो आज के बिग स्टॉक्स के तौर पर उभर सकते हैं।आइए डालते हैं आज के बिग स्टॉक्स पर एक नजर, जो पूरे दिन एक्शन में रहेंगे।
फोकस में टाटा मोटर्स (RED)
अनुज सिंघल ने कहा कि Q3 नतीजों के बाद जैफरीज की बेयरिश रिपोर्ट दी है । रेटिंग डाउनग्रेड करके अंडरपरफॉर्म किया और टार्गेट घटाकर `660 रुपये दिया। 3.5 साल बाद टाटा मोटर्स को डाउनग्रेड किया है। Q3 में EBITDA 16% घटा है जो कि जैफरीज के अनुमान से 19% नीचे है। JLR को चीन और यूरोप में कमजोर डिमांड का सामना करना पड़ा। नए ग्राहक बनाने और वारंटी की लागत बढ़ी। भारत के कमर्शियल और पैसेंजर गाड़ियों की डिमांड में भी सुस्ती आई है। भारत के EVs सेक्टर में कंपिटीशन बढ़ रहा है। Q4 के सीजनली बेहतर होने की उम्मीद है। जैफरीज ने FY25-27E EBITDA में 7%/11% की कटौती की है। FY25-27E EPS में भी 5%/10% की कटौती की है।।
अनुज सिंघल ने कहा कि कल अच्छे नतीजों के बाद शेयर में मुनाफावसूली देखने को मिल रही है। नतीजों के बाद ज्यादातर एनालिस्ट्स का पॉजिटिव नजरिया है। मॉर्गन स्टैनली की ओवरवेट कॉलदी और टार्गेट 14,942 रुपये पर है जबकि CLSA की आउटपरफॉर्म कॉल दी है और टार्गेट बढ़ाकर `13,446 रुपये किया है। जैफरीज की होल्ड तो मैक्वैरी की न्यूट्रल कॉल दी है। टेक्निकल चार्ट पर 200 DMA पर शेयर है।
बजाज फाइनेंस पर फोकस (GREEN)
अनुज सिंघल ने कहा कि बजाज फाइनेंस निफ्टी का सबसे मजबूत शेयर है। तीसरी तिमाही के नतीजे सभी पैमाने पर अच्छे हैं। नतीजों के बाद मुनाफावसूली हुई तो निवेशकों के लिए अच्छा मौका है। पिछले हफ्ते भी सबसे मजबूत शेयर के तौर पर चर्चा की है।शेयर 8192 के अपने सर्वोच्च शिखर से महज 5% दूर है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।