Stock Market: इन स्टॉक्स में बड़ा प्रॉफिट संभव, जानिए बिग स्टॉक्स के लिस्ट में क्यों शामिल हुआ MGL, BHEL

अनुज सिंघल ने कहा कि कंपनी के Q3 नतीजे अच्छे हैं। अनुमान से कहीं बेहतर वॉल्यूम ग्रोथ रहा जबकि वॉल्यूम ग्रोथ 4.12 mmscmd (अनुमान 4.07 mmscmd) पर रहा। तिमाही आधार पर वॉल्यूम 2% बढ़ा है जबकि सालाना आधार पर इसमें 12% की तेजी आई

अपडेटेड Jan 29, 2025 पर 10:28 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
कंपनी ने तीसरी तिमाही के नतीजे अच्छे पेश किए। मुनाफा `60 करोड़ रुपये से से बढ़कर `135 करोड़ रुपये पर रहा।

बाजार में दूसरे दिन रिकवरी का मूड देखने को मिला। निफ्टी 90 प्वाइंट से ज्यादा चढ़कर 23000 के ऊपर टिका है। बैंक निफ्टी फ्लैट कामकाज कर रहा। लेकिन मिडकैप और स्मॉलकैप में शानदार खरीदारी रही। दोनों इंडेक्स करीब दो परसेंट उछले है। ऐसे में हम आज आपको ऐसे सेक्टर और शेयरों के बारे में बताएंगे जो बाजार में आपको मुनाफा कमा कर देगा। तो आइए डालते है उन शेयरों पर एक नजर जो आज के बिग स्टॉक्स के तौर पर उभर सकते हैं।आइए डालते हैं आज के बिग स्टॉक्स पर एक नजर, जो पूरे दिन एक्शन में रहेंगे।

फोकस में MGL (GREEN)

अनुज सिंघल ने कहा कि कंपनी के Q3 नतीजे अच्छे हैं। अनुमान से कहीं बेहतर वॉल्यूम ग्रोथ रहा जबकि वॉल्यूम ग्रोथ 4.12 mmscmd (अनुमान 4.07 mmscmd) पर रहा। तिमाही आधार पर वॉल्यूम 2% बढ़ा है जबकि सालाना आधार पर इसमें 12% की तेजी आई। मुनाफा 20% गिरकर `225 करोड़ रुपये पर रहा। यहीं वजह है कि अनुज सिंघल ने महानगर गैस पर बुलिश नजर आ रहे है।

फोकस में BHEL (GREEN)


कंपनी ने तीसरी तिमाही के नतीजे अच्छे पेश किए। मुनाफा `60 करोड़ रुपये से से बढ़कर `135 करोड़ रुपये पर रहा। रेवेन्यू 32% से ज्यादा बढ़ा है जबकि मार्जिन 3.9% से बढ़कर 4.2% पर रहा। अनुज सिंघल का कहना है कि बजट में कैपेक्स बढ़ाने का ऐलान होने की उम्मीद है।

इस बीच ब्रोकरेज फर्म CLSA ने इस शेयर को "अंडरपरफॉर्म" रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस को घटाकर 166 रुपये कर दिया है। ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी के बैकलॉग में 47% की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की गई है, लेकिन EBITDA मार्जिन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। दूसरी ओर, मॉर्गनस्टैनली ने इस शेयर को "ओवरवेट" रेटिंग दी है और टारगेट ₹352 प्रति शेयर रखा है।

Market Strategy:बाजार का ट्रेंड बदलने के लिए क्या है जरूरी, अनुज सिंघल से जानें निफ्टी में किस स्तर पर बढ़ेगी शॉर्ट कवरिंग

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।