Stock Market Crash: शेयर बाजार में आज 5 अगस्त को भारी गिरावट देखी गई। हालांकि इस गिरावट के दौरान भी फार्मा और कंज्यूमर गुड्स कंपनियों के शेयर लाभ में रहे। अमेरिकी इकोनॉमी में मंदी की आशंका और ग्लोबल शेयर बाजारों में मची उथल-पुथल के चलते निवेशक इस समय निवेश के लिए सुरक्षित ठिकाना खोज रहे हैं। ऐसे में उनका रुख अब FMCG और फार्मा कंपनियों की ओर हो गया है। स्टॉक मार्केट के पिछले एक महीने के प्रदर्शन से भी इस बात का साफ पता चलता है। निफ्टी इंडेक्स में पिछले 1 महीने के दौरान 1 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है। हालांकि इसी दौरान निफ्टी FMCG और निफ्टी फार्मा इंडेक्स में क्रमशः 7 प्रतिशत और 6 प्रतिशत की तेजी आई है।
