Stock Market: छोटे और मझोले में लगातार तेजी, शेयर बाजार ने कराया ₹1.82 लाख करोड़ का मुनाफा

Share Market Today: सेंसेक्स और निफ्टी मंगलवार 11 जून को लगभग सपाट बंद हुए। हालांकि छोटे और मझोले शेयरों में तेजी का सिलसिला जारी रहा। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज दिन भर में करीब 1.82 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स क्रमश: 0.74 फीसदी और 0.95 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए

अपडेटेड Jun 11, 2024 पर 8:41 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज बढ़कर 427.05 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Today: सेंसेक्स और निफ्टी मंगलवार 11 जून को लगभग सपाट बंद हुए। हालांकि छोटे और मझोले शेयरों में तेजी का सिलसिला जारी रहा। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज दिन भर में करीब 1.82 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स क्रमश: 0.74 फीसदी और 0.95 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए। आज के कारोबार के दौरान सबसे अधिक तेजी टेलीकम्युनिकेशंस, कैपिटल गुड्स, ऑयल एंड गैस और रियल्टी शेयरों में देखने को मिली। वहीं दूसरी ओर FMCG, बैकिंग, फार्मा शेयरों में गिरावट का रुख रहा।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 33.48 अंक या 0.044% की गिरावट के साथ 76,456.59 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 5.65 अंक या 0.024% की मामूली बढ़त के साथ 23,264.85 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों ने ₹1.83 लाख करोड़ कमाए

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 11 जून को बढ़कर 427.05 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार 10 जून को 425.22 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 1.83 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 1.83 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।


सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयर

बीएसई सेंसेक्स के 30 के 16 शेयर आज बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें भी लर्सन एंड टुब्रो (L&T) के शेयरों में सबसे अधिक 1.64 फीसदी की तेजी रही। इसके बाद टाटा मोटर्स (Tata Motors), मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki), एनटीपीसी (NTPC) और महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयरों में सबसे अधिक तेजी रही और ये 0.93% से लेकर 1.26 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर

वहीं सेंसेक्स के बाकी 14 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) का शेयर 1.44 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। इसके अलावा एशियन पेंट्स (Asian Paints), आईटीसी (ITC), रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) और सन फार्मा (Sun Pharma) के शेयर क्रमश: 0.86% से लेकर 1.18% की गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensextrade5

2,467 शेयरों में रही तेजी

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 3,969 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 2,467 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 1,397 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 105 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 254 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 22 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

sensextrade4

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

यह भी पढ़ें- Voda Idea को ₹14 हजार करोड़ का लोन, SBI की अगुवाई में कंसोर्टियम ने दी मंजूरी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।