Get App

शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 900 अंक लुढ़का; निवेशकों को एक दिन में सवा 4 लाख करोड़ का घाटा

Share Market Close: कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार आज लगातार तीसरे दिन भारी गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स जहां 900 अंक लुढ़ककर बंद हुआ। वहीं निफ्टी गिरकर 17,200 के भी नीचे आ गया। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में क्रमश: 1.82% और 1.99% टूटकर बंद हुए। इस चौतरफा गिरावट के चलते निवेशकों को आज करीब सवा 4 लाख करोड़ रुपये का घाटा हुआ

Vikrant singhअपडेटेड Mar 13, 2023 पर 7:10 PM
शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 900 अंक लुढ़का; निवेशकों को एक दिन में सवा 4 लाख करोड़ का घाटा
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज गिरकर 258.73 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Close: कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार सोमवार 13 मार्च को भारी गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स जहां 900 अंक लुढ़ककर बंद हुआ। वहीं निफ्टी गिरकर 17,200 के भी नीचे आ गया। यह लगातार तीसरा दिन है, जब दोनों प्रमुख इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए हैं। ब्रॉडर मार्केट में यह गिरावट और भी तेज रही। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में क्रमश: 1.82% और 1.99% टूटकर बंद हुए। सभी सेक्टोरल इंडेक्स भी लाल निशान में बंद हुए हैं। बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज ऑटो और टेलीकम्युनिकेशंस सेक्टर में खासतौर से सबसे अधिक बिकवाली देखने को मिली। इस चौतरफा गिरावट के चलते शेयर बाजार में आज निवेशकों के करीब सवा 4 लाख करोड़ रुपये डूब गए।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 897.28 अंक या 1.52% गिरकर 58,237.85 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 257.40 अंक या 1.48% लुढ़ककर 17,155.50 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों के 4.21 लाख करोड़ रुपये डूबे

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 10 मार्च को गिरकर 258.73 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 10 मार्च को 262.94 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 4.21 लाख करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की वेल्थ में आज करीब 4.21 लाख करोड़ रुपये की गिरावट है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें